धनबाद। धनबाद जिला जनता दल यू. के जिला अध्यक्ष पिन्टू कुमार सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि आज जनता दल यू. के राज्य सभा सांसद सह झारखण्ड प्रदेश जनता दल यू. के अध्यक्ष खीरू महतो एक कार्यक्रम में भाग लेने धनबाद आये। इसी क्रम में उनका स्वागत सबसे पहले कपुरिया मोड़ में दिप नारायण सिंह के नेतृत्व/पुटकी चौक में उनका स्वागत पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह के नेतृत्व एवं करकेन्द पेट्रोल पम्प के पास महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय के नेतृत्व एवं केन्दुआ थाना मोड़ के पास पार्टी के जिला महासचिव कामेश्वर यादव के नेतृत्व एवं बैंक मोड़ में उनका स्वागत जनता दल यू. पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव के नेतृत्व में जोरदार ढंग से किया गया। कार्यकर्त्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद खीरू महतो ने कहा कि धनबाद जिला में जनता दल यू. का संगठन काफी मजबूत है और आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जनता दल यू. मजबूती के साथ धनबाद में चुनाव लड़ेगी। स्वागत करने वालों में मुख्य रूप से पार्टी के जिला अध्यक्ष पिन्टु कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, महिला जिला अध्यक्ष पुष्पा पाण्डेय, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दूबे, जिला महासचिव कामेश्वर यादव, युवा जिला अध्यक्ष रूपेश पासवान, धनबाद प्रखण्ड अध्यक्ष बबलु मोदक, डॉ. राजेश राम, आदित्य पासवान, साधु शरण पासवान, बैजु सिन्हा, अनिल सिन्हा, राजु राम, बमबम सिंह, सुबोध सिंह, मो. अकरम, जनता दल यू. के रांची जिला प्रभारी हाजी हसीब खान, के.बी. सहाय, भूली नगर अध्यक्ष झप्पु सिन्हा, महिला नेत्री रीना रानी मण्डल आदि उपस्थित थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments