दोनों पक्षों के तरफ से शिकायत दर्ज
भुवनेश्वर कुमार दुबे का आरोप है कि पप्पू सिंह 8-10 लोगों के साथ उन पर हमला कर दिए। गाड़ी का शीशा नहीं उतरने पर रिवाल्वर की बट से गाड़ी का शीशा तोड़ दिया गया। इधर,पप्पू सिंह के समर्थन में गौतम पासवान ने बरवाअड्डा थाना में ही भुवनेश्वर कुमार दुबे के खिलाफ शिकायत की है। उन्होंने थाने को दी गई शिकायत में कहां है कि वह बस्ताकोला , झरिया के रहने वाले है। स्टील गेट से होते हुए रीता वर्मा पेट्रोल पंप जा रहे थे , इसी बीच करण दुबे और उसके साथ 5-6 अन्य लोग मुझे रास्ते में से उठाकर अपनी गाड़ी पर बैठा लिया। जाति सूचक गालियां दी। मेरे साथ चल रहे लोगों ने मुझे बचाया। करण दुबे के पास हथियार भी था। शिकायत में सच्चाई क्या है, यह तो जांच से ही पता चलेगा लेकिन धनबाद में अपराध की चर्चा के बीच नए तरीके की दबंगई शुरू हो गई है।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments