Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा व्यापारियों के आंदोलन में पुलिस का असली चेहरा सामने लाने से पुलिस प्रशासन मुझसे खफा, एसएसपी मुझ पर झूठा मुकदमा करवाने के साथ मुझे मरवा भी सकते हैं

 


धनबाद। अवैध माइनिंग  में हजारों आदिवासी और गरीबों की जान जा चुकी है। मैं बाघमारा से विधायक हूं इस मिट्टी का हूं इसलिए मुझे दर्द है। इस क्षेत्र को  लूट जा रहा है इसके खिलाफ कोई आवाज नहीं उठाना चाहता जो आवाज उठाता है उसके खिलाफ मुकदमा कर जेल भेज दिया जाता है। इससे पहले सरकार मुझे दो बार झूठे केस में जेल भेज चुकी है। बैंक मोड में मोटर पार्ट्स व्यापारी को गोली मारा जाता है जिस पर आयोजित धरने में मैंने पुलिस के असली चेहरे को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया, लेकिन इससे प्रशासन मेरे खिलाफ हो गई है जिसका नेतृत्व खुद एसएसपी संजीव कुमार कर रहे हैं मुझे सूत्रों से जानकारी मिली है कि एसएसपी एक बड़ी रणनीति के तहत झूठा मुकदमे कर मुझे जेल भेजने की तैयारी में है। वर्तमान में उनके साथ बहुत सारे क्रिमिनल जुड़े हुए हैं जहां मुझे मरवा भी सकते हैं। मैं इसकी मांग कर चुका हूं कि उनकी जांच सीबीआई और ईडी से होनी चाहिए। दलाल, छूट भैया लोग जो उनके लिए पैसा तसीली करते हैं वे लोग मेरा विरोध कर रहे हैं मैं इसके खिलाफ सदन में भी प्रमुखता से आवाज  उठा चुका हूं लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है। इससे पहले की मुझ पर झूठा मुकदमा एसएसपी के द्वारा एक बार फिर दर्ज किया कराया जाए मैं इसकी लिखित तौर पर शिकायत न्यायालय और जिला प्रशासन के उच्च अधिकारियों को दे चुका हूं।

मेरे सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड  हटाए गए

मेरे ऊपर कोई भी घटना घटता है तो सीधे-सीधे धनबाद एसएसपी जिम्मेवार होंगे। एक सप्ताह पहले धनबाद एसएसपी ने मेरे सुरक्षा गार्ड और हाउस गार्ड को हटा दिया गया है और मात्र दो सुरक्षा गार्ड दिया गया है जबकि कोयला चोर अपराधियों का आर्म्स सुरक्षा गार्ड उपलब्ध करा दिया गया है। यहां की पुलिस मुझे डरने और डरा कर रखने का कार्य कर रहे हैं लेकिन मैं चुप रहने वाले में से नहीं हूं मैं मर जाऊंगा, मिट जाऊंगा लेकिन अपनी आवाज क्रिमिनल के खिलाफ उठाते रहूंगा। ढुल्लू महतो ने आगे यह भी कहा कि धनबाद एसएसपी की कार्यकाल को मै ED, CBI से जांच कराने का मांग करता हूं।





Post a Comment

0 Comments