Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जलापूर्ति संकट को लेकर विधायक राज सिन्हा ने माडा सचिव से की वार्ता, समाधान का दिया निर्देश

 




धनबाद। धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में व्याप्त जलापूर्ति की समस्या को लेकर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने आज माडा कार्यालय पहुंचकर माडा के सचिव प्रकाश कुमार एवं संबंधित पदाधिकारियों से मुलाकात की और क्षेत्र में पेयजल संकट के संबंध में विस्तृत वार्ता की। विधायक राज सिन्हा ने विशेष रूप से केंदुआ, करकेंद ,गोधर, गंशाडीह , केन्दुआ बाजार, केन्दुआ पॉच नंबर कठगोला , मैरीन ,करकेंद पासीधौड़ा आदि क्षेत्रों में व्याप्त गंभीर पेयजलसंकट सहित धनबाद विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नियमित एवं पर्याप्त जलापूर्ति नहीं होने का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि गर्मी एवं उमस के इस दौर में पेयजल लोगों की मूलभूत आवश्यकता है। जलापूर्ति व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

श्री सिन्हा ने अधिकारियों से जलापूर्ति व्यवस्था की जमीनी स्थिति की समीक्षा करते हुए खराब पाइपलाइन, तकनीकी खराबी, मोटर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को तत्काल दुरुस्त कराने तथा जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित है, वहां युद्धस्तर पर वैकल्पिक व्यवस्था के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराने की मांग की। विधायक श्री सिन्हा ने संबंधित क्षेत्रों में समस्या का समाधान युद्धस्तर पे करने की बात कही। विधायक ने स्पष्ट कहा कि धनबाद की जनता को पेयजल के लिए परेशान नहीं होने दिया जाएगा। जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने के लिए माडा के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि वे स्वयं भी पूरे मामले की लगातार निगरानी करेंगे और आवश्यकता पड़ने पर पुनः अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। श्री सिन्हा ने कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और धनबाद विधानसभा क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए हर स्तर पर प्रयास जारी रहेगा। विधायक श्री सिन्हा के द्वारा किसी भी हाल में कल तक मोटर दुरुस्त कर पेयजल सुचारू की मांग पे सहमति जताते हुए माडा सचिव प्रकाश ने गंभीरता पूर्वक क्षेत्र में काम शुरू कराने का तत्काल निर्देश दिया। विधायक श्री सिन्हा के इस संवेदनशील प्रयास के बाद क्षेत्र में युद्धस्तर पे विभाग ने तत्काल कार्य शुरू किया,इस अवसर पे वार्ड पार्षद गोविंदा राउत, मीडिया प्रतिनिधि पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, राजेश गुप्ता, मनोज मालाकार, अमित सिंह 

सचिव प्रकाश कुमार, पी एच ई डी नगर निगम कार्यपालक अभियंता मयंक कुमार भगत,अवर प्रमण्डल पदाधिकारी कुसुंडा कृपा शंकर, अवर प्रमंडल पदाधिकारी सचिन कुमार झा ,कनीय अभियंता आशुतोष राणा, जाकिर हुसैन आदी उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments