Hot Posts

6/recent/ticker-posts

एक्साइज विभाग ने अवैध देशी महुआ शराब के खिलाफ की छापेमारी

  


धनबाद। पुलिस के साथ एक्ससाइज विभाग भी दिवाली को शांतिपूर्ण मनाने में जुट गई है। झरिया ,बलियापुर थाना के कोढिया पट्टी, नई दुनिया, आशा बिहार सहित अन्य क्षेत्रों में एक्साइज विभाग की टीम ने छापेमारी किया। मौके से 400 लीटर तैयार महुआ शराब और 2000 किलो जावा को नष्ट कर दिया।वही शराब भट्टियों को ध्वस्त कर दिया। वही शराब कारोबारी टीम को देख मौके से भाग निकला। एक्साइज विभाग निरीक्षक कुंदन कुमार ने कहा दिवाली को लेकर विभाग छापेमारी अवैध देशी विदेशी शराब के खिलाफ चला रही है।झरिया और बलियापुर थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में अवैध महुआ शराब के खिलाफ छापेमारी किया गया है।जिसमे 400 लीटर महुआ ,2000 किलो जावा को नष्ट किया गया है।छापेमारी आगे भी जारी रहेगा।




Post a Comment

0 Comments