Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्यसभा सांसद खीरू महतो असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर बीसीसीएल धनबाद के मुख्य प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष(CMD) समीरन दत्ता से मिले


धनबाद। आज जदयू पार्टी से राज्यसभा सांसद सह जदयू पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह कोयला खान मंत्रालय के स्टैंडिंग कमेटी के सदस्य  खीरू महतो असंगठित मजदूरों की समस्याओं को लेकर बीसीसीएल धनबाद के मुख्य प्रबंध निदेशक सह अध्यक्ष(CMD) समीरन दत्ता से मिले। समीरन दत्ता ने श्री खीरू महतो को असंगठित मजदूरों की समस्या को प्राथमिकता के तौर पर हल करने का सकारात्मक आश्वासन दिया। श्री महतो के साथ प्रतिनिधि मंडल में पार्टी के धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश महासचिव दीपनारायण सिंह, प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिंह, धनबाद प्रखंड अध्यक्ष बबलू मोदक, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव बिंदु देवी, महिला प्रकोष्ठ के धनबाद जिला अध्यक्ष पुष्पा पांडेय तथा दलित प्रकोष्ठ के नेता अशोक दास शामिल थे।



Post a Comment

0 Comments