धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद और रोटी बैंक यूथ क्लब ने संयुक्त तत्वाधान में आज सीआईएसएफ कैंप कोयला नगर में ग्रीन दिवाली मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर डीआईजी विनय काजला (सी आई एस एफ यूनिट बीसीसीएल धनबाद) के द्वारा किया गया। शेखर रमोला(कमांडेंट), विशाल शर्मा ( कमांडेंट) भी साथ थे। गणेश वंदना पर शालिनी गौतम ने नृत्य प्रस्तुत किया। राजगंज से आए बच्चों ने इको फ्रेंडली दिवाली पर मनमोहक परफॉरमेंस देते हुए पटाखे से निकलने वाले धुएं से होने वाले हानि के बारे में जानकारी दी। सी आई एस एफ कैडेट्स के लिए कई खेल का आयोजन किया गया ,जैसे टायर के पर बाल फेंकना, निशाना साधना आदि। सभी जीतने वालों को हाथ से बने तोहफ़े दिए गए । कुछ इंदौर प्लांट्स भी दिए गए । दोनो संस्थाओं की तरफ़ से मोनेंटो भी दिया गया । करीब 350 मिट्टी का दिया भी जलाया गया । सभी के लिए टिक्की चाट और खीर का इंतजाम रहा । डीआईजी ने कहा आज हम पॉल्यूशन कंट्रोल करने के जरूरत है ताकि हम अपनी धरती को एक स्वच्छ माहोल और सुरक्षित जगह बना सकें ।और दोनो संस्थाओं के कार्यों की सराहना की।
आयुष फाउंडेशन धनबाद की सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा,सुजाता रंजन, उमा, ममता ,रूबी ,शामली ,तनिषा, बाबू लाल, गीता,रोटी बैंक यूथ क्लब के अध्यक्ष रवि शेखर,अमन ,मोहन,आशीष (स्विच ऑन फाउंडेशन) आदि, मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments