Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आस्था का महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ आज नहाय खाय से शुरू हो गया,आम के साथ खास लोग भी छठ के रंग में रंगे

 


धनबाद। आस्था का महापर्व छठ पूजा का शुभारंभ आज नहाय खाय से शुरू हो गया। आम के साथ खास लोग भी इस महाप्रभु को मनाने को लेकर काफी उत्साहित दिख रहे हैं उनके घरों में पूरे विधि विधान के साथ छठ पर्व की प्रत्येक मान्यता को निभाया जा रहा है।लोक आस्था के महापर्व छठ के पहले दिन नहाय खाय के साथ आज भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  रागिनी सिंह ने अपने आवास पर गेहूं सुखाया उसके उपरांत कद्दू भात खाकर महा पर्व के अनुष्ठान की शुरुवात अपने परिजनों के साथ की।


धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष  प्रदीप कुमार सिंह पिछले 18 वर्षों से लगातार छठ व्रत करते आ रहे हैं। 2005 से पर्व भगवान के प्रति आस्था रखते हुए यह  कर रहे हैं।



Post a Comment

0 Comments