धनबाद, झारखंड। आज धनबाद जिला युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में संगठन को ग्राउंड लेवल पर और अधिक सशक्त बनाने, बूथ स्तर तक संगठन का विस्तार करने तथा युवाओं के बीच कांग्रेस की विचारधारा को मजबूती से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में विशेष रूप से युवा कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान “छात्रों की गूंज” को लेकर रणनीति तैयार की गई। निर्णय लिया गया कि धनबाद जिला युवा कांग्रेस का प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाते हुए छात्र-छात्राओं के बीच पहुंचेगा, उनकी समस्याओं को सुनेगा तथा उनकी आवाज़ को मजबूती से उठाएगा। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रभारी श्री श्रवण राव जी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, युवाओं को अधिक से अधिक जोड़ने तथा प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। प्रदेश सह प्रभारी श्री मुरारी ने संगठनात्मक मजबूती, अनुशासन एवं आगामी कार्यक्रमों को पूरी ऊर्जा के साथ सफल बनाने का आह्वान किया। धनबाद जिला प्रभारी श्री फहाद खान जी एवं जिला सह प्रभारी श्री विनीत सिंह जी ने भी संगठन को वार्ड, पंचायत एवं बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष आदित्य आनंद ने कहा कि धनबाद जिला युवा कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी। साथ ही “छात्रों की गूंज” अभियान को जिले के प्रत्येक कॉलेज एवं शिक्षण संस्थान तक पहुंचाकर छात्रों के अधिकारों एवं उनकी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा। इस अवसर पर झारखंड युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आमिर हासमी , प्रदेश महासचिव टिंकू अंसारी जी, खुर्शीद भाई, अनवर भाई, आकाश परमाणिक जी, धनबाद जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष तबरेज खान जी, विशाल महतो जी, राहुल बाबली जी, नूर मोहम्मद जी, रुस्तम साह जी, धनबाद विधानसभा अध्यक्ष यूसुफ अली जी, बाघमारा विधानसभा अध्यक्ष सयूम खान जी, कतरास नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह जी, योगेंद्र महतो जी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस मौके पर झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अभिजीत राज , जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष संतोष सिंह जी, धनबाद जिला युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार संभव सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। बैठक का समापन संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के संकल्प के साथ हुआ।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments