Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बिरसा मुंडा पार्क के समीप कुर्मीडीह बाईपास रोड पर झामुमो जिला कार्यालय का हुआ उद्घाटन, विनोद पाण्डे ने कहा की भाजपा केन्द्रीय एजेंसियों का दुर्पयोग कर सरकार को परेशान और बदनाम करने का काम कर रही हैं पर सरकार निरंतर राज्य कि जनता केलिए काम कर रही हैं


धनबाद। बिरसा मुंडा पार्क के समीप, कुर्मीडीह बाईपास रोड पर  झामुमो जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन हुआ। सर्वप्रथम बतौर मुख्य अतिथि झामुमो केन्द्रीय महासचिव, राज्य समन्वय समिति सदस्य, राज्य मंत्री (दर्ज़ा प्राप्त) माननीय  विनोद पाण्डे, विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्तारूढ़ दल के सचेतक, पूर्व मंत्री सह टुण्डी विधायक माननीय मथुरा प्रसाद महतो एवं केन्द्रीय महासचिव, सदस्य राज्य समन्वय समिति, राज्य मंत्री (दर्ज़ा प्राप्त), फागू बेसरा द्वारा संयुक्त रूप से फिता काट कर एवं विधिवत रूप से नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया।

समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी कि सम्पत्ति -विनोद पाण्डे

कार्यक्रम की अध्यक्षता झामुमो जिलाध्यक्ष  लख़ी सोरेन ने किया एवं कार्यक्रम का संचालन जिला सचिव मन्नु आलम ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि  विनोद पाण्डे  ने कहा कि आज नए जिला कार्यालय उद्घाटन में सभी कार्यकर्ताओं का उत्साह से भरपूर दिख रहें हैं।आप सभी पार्टी के सदस्यों को बताना चाहता हूं जल्द ही राज्य के सभी जिलों में पार्टी का स्थाई कार्यालय खुलेगा।आप सभी पार्टी केलिए तन-मन से काम किजिए किसी व्यक्ति विशेष कि राजनीति नहीं करनी है,पार्टी केलिए समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी कि सम्पत्ति हैं। आज पूरे राज्य में पार्टी सदस्यता अभियान चला रही हैं,आप सभी को इस अभियान को तेज करना हैं सदस्यता शुल्क जो व्यक्ति देते सिर्फ वें नहीं जुड़े बल्कि उनकी भावना जुड़तीं हैं। गुरु जी ने जो सपना देखा था राज्य ओर राज्य के नागरिकों केलिए समग्र विकास केलिए कल्पना किए थें उसे आज माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन साकार कर रहें हैं। भाजपा द्वारा केन्द्रीय एजेंसियों का दुर्पयोग कर सरकार को परेशान और बदनाम करने का काम कर रही हैं पर सरकार निरंतर राज्य कि जनता केलिए काम कर रही हैं और करती रहेगी। जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों के घर तक पहुंचाने वाली योजना “सरकार आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ 15 नवम्बर से पुन होने जा रहा हैं आप सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह हैं अपने ग्राम,पंचायत के लोगों से मिलें उनकी सम्मसय को जानें और इस कार्यक्रम के माध्यम से उन समस्याओं का निष्पादन करवाएं। अभी तक इस योजना से पूरे राज्य में लगभग 88 लाख लोगों कि समस्या का निष्पादन किया गया हैं


राज्य सरकार निरंतर राज्य कि जनता के लिए कार्य कर रही हैं:फागू बेसरा  

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए राज्य समन्वयक समिति के सदस्य, राज्य मंत्री (दर्ज़ा प्राप्त)   फागू बेसरा  ने कहा कि आज राज्य सरकार निरंतर राज्य कि जनता के लिए कार्य कर रही हैं, आज विशेष दिन हैं आज राज्य सरकार अबुआ बीर दिशोम अभियान का शुभारंभ कर रही हैं। इस योजना के माध्यम से राज्य में पहली बार व्यापक स्तर पर आदिवासी और वनों पर निर्भर रहने वाले व्यक्ति, परिवार ओर सामुहिक लोगों को वनपट्टा मुहैया कराया जाएगा। भाजपा अपने 18 साल के शासनकाल में जो नहीं कर पाई वो मात्र दो सालों में हेमंत सरकार ने कर के दिखा दिया हैं। भाजपा हर प्रपंच लगा लें यें सरकार निरंतर अपना कार्य करतीं रहेंगी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सचेतक सत्तारूढ़ दल सह टुण्डी विधायक माननीय श्री मथुरा प्रसाद महतो जी ने कहा कि आप लोग पार्टी की रीढ़ हैं, पार्टी को ओर मजबूत करना हैं क्योंकि पार्टी मजबूत रहेंगी तब ही ऐडीए को मजबूती से चुनौती दे पाएंगे। इंडिया गठबंधन को आगामी चुनाव में वोट दिलाने के लिए काम करना होगा,आज क्या महंगाई पर चर्चा हो रही हैं बिल्कुल नहीं इस प्रकार के विषयों को जनता के सामने लेकर जाना है।आप सभी अभी से चुनाव के तैयारी में जुट जाएं।साथ ही मैं यें घोषणा करता हूं जिला कार्यालय में अध्यक्ष ओर सचिव महिने में दो दिन मेरा कार्यक्रम तय करें मैं दो दिन आप को समय दुंगा ओर समस्या का समाधान करने का प्रयास करूंगा।


ये रहे मौजूद

आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय कार्यकारिणी सदस्य अमितेश सहाय, आवास वार्ड के सदस्य पवन महतो,केन्द्रीय सदस्य नकुल महतो,डा० निलम मिश्रा, अलाउद्दीन अंसारी, सुखलाल मराण्डी, धरनीधर मंडल,जिला उपाध्यक्ष लखन प्रमाणिक, मुकेश सिंह,अजय रवानी, कालीचरण महतो, जिला प्रवक्ता समीर रवानी, संगठन सचिव मदन महतो, संयुक्त सचिव तपन तिवारी, एजाज अहमद, फुलचंद किस्कू, मनोज महतो, कोषाध्यक्ष किशोर मुर्मू, सोशल मीडिया सदस्य आशीष पासवान ,महानगर अध्यक्ष मन्टू चौहान, अबू तारीक, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना हेम्ब्रम, सचिव लख़ी देवी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष गुलाम कुरैशी सचिव रामचन्द्र मुर्मू, बुद्धिजीवी मोर्चा राजू हाड़ी, छात्र मोर्चा जिलाध्यक्ष सूजित सिंह, सचिव आज़ाद महतो, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवप्रसाद महतो, सचिव परिछीत दां,अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अख्तर अंसारी सचिव अजीमुदीन अंसारी, झाकोमयू हराधन रजवार,सपन बनर्जी, विनोद सिंह, जिला बीस सूत्री सदस्य राजू प्रमाणिक बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र किस्कू, अख्तर हुसैन अंसारी,गोबिंदपुर प्रखंड अध्यक्ष अताउल्लाह अंसारी, सचिव पारस हांसदा, बलियापुर प्रखंड अध्यक्ष सूरजकांत सोरेन, सचिव गौउर मंडल, पूर्वी टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष गिरिलाल किस्कू, सचिव शत्रुध्न मंडल, बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष अजमुल अंसारी, सचिव राजेश महतो, कलियासोल प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, सचिव रितेश छेत्रपाल, ऐगारकुंड प्रखंड अध्यक्ष रामनाथ सोरेन, सचिव बासुदेव महतो, तोपचांची प्रखंड अध्यक्ष लालचंद महतो, सचिव नवल किशोर केवट, टुण्डी प्रंखड अध्यक्ष लोलिन बास्की, सचिव सुमन मिश्रा, मनोज रवानी,प्रेमा पाण्डे, उमाशंकर चौहान, प्रकाश नोनिया,पैग़ाम अली,रामु मंडल, सूरज चौहान,आकाश रवानी, मौकिम अंसारी,राकेश मसीहा,हसिमुदीन, पवन माझी, गुड्डू अंसारी, फिरोज अंसारी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थें।



Post a Comment

0 Comments