Dhanbad। यूनियन क्लब में नए साल पर धमाल मचेगा। मुन्नी बदनाम हुई दबंग फिल्म, टिंकू जिया फिल्म यमला पगला दीवाना फेम ममता शर्मा अपनी गायकी से सबको मदहोश करेंगी। उक्त बातें यूनियन क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में क्लब के उपाध्यक्ष चरण प्रीत सिंह ने कहीं। इडियन प्लेबैक सिंगर ममता शर्मा को प्लेबैक सिंगर के लिए फिल्म फेयर का अवार्ड मिल चुका है। इसके अलावा जोस्तना और एवं उनके गर्ल बैंड भी 31 दिसंबर की सर्द हवा में अपनी गायकी से गर्माहट घोलेंगे। डांस और मस्ती के साथ क्लब के सदस्य नए साल में प्रवेश करेंगे।मौके पर सरोज सिंह, असित सहाय, राहुल नारंग, विनोद कुमार सिन्हा, राजेश सिन्हा एवं मान्य मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments