धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच कोयलांचल शाखा ने श्री भगवान् महाबीर सहायता समिति के सहयोग से धनबाद जोड़ाफाटक स्थित श्री राम मंदिर, गणेशीलाल धर्मशाला में कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण कार्यक्रम के तहत तीन दिवसीय निःशुल्क दिव्यांग शिविर का आयोजन किया। जिसमे आज के कार्यक्रम के मुख्य अथिति के रूप में धनबाद समाज सेवी ललित कटेसरिया, हमारे अथिति झारखण्ड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच उपाध्यक्ष अजय तायल, झारखण्ड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच सहायक मंत्री विकाश पटवारी, झारखण्ड प्रान्त मारवाड़ी युवा मंच के कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण प्रांतीय संयोजक सुभाष लिख्मनिया, भगवान् महाबीर सहायता समिति के संयोजक रितेश पटवारी एवं हमारे शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुवात की गयी तत्पश्चात सभी को हमारे शाखा की ओर से सम्मान स्वरुप अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ प्रदान कर सम्मान देने का कार्य किया गया, उनके ही द्वारा जरूरतमंद दिव्यान्गों को कान की मशीन प्रदान कर आज के कार्यक्रम की शुरुवात की गई।
आज के कार्यक्रम में जरूरतमंद दिव्यान्गों की भारी भीड़ रही उसमें से लगभग 102 लोगों की हाथ, पैर, कान की मशीन, की पंजीकरण हुई और उसमे से करीब 57 लोगों को आज के शिविर का लाभ प्रदान किया गया |आज के कार्यक्रम में शाखा अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, उपाध्यक्ष संजय अग्रवाल, सचिव शिव शंकर चौधरी, कोषाध्यक्ष सुनीता अग्रवाल, ललित अग्रवाल, शुभम मित्तल, बिनीता अग्रवाल, शीतल बिलासिया, हर्षिता बिलासिया, विष्णु भीमसरिया, संजय पटवारी एवं अन्य मंच सदस्य उपस्थित रहें।
.jpg)


.jpeg)
.jpeg)
0 Comments