Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दो दिनों के झमाझम बारिश ने शहर की रंगत बिगाड़ी तो बिजली की लचर स्थिति के कारण शहर के कई इलाकों में अंधेरा पसरा रहा


Dhanbad। बारिश के साथ शहर में बिजली की लचर स्थिति से शहर वासी परेशान दिख रहे हैं एक तरफ बारिश में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है वहीं दूसरी ओर बिजली   ना रहने के कारण उनके घरों में अंधेरा पसरा हुआ है ऐसे में उन्हें दोहरी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार से ही जारी बारिश में पूरे जिले में बिजली का आना-जाना लगा हुआ है मुश्किल से बिजली आधा घंटा रहती तो दो-तीन घंटे के लिए गायब हो जाती। बैंक मोड़ पुराना बाजार   केंदुआ सहित गोधर सब स्टेशन से लगे इलाकों में बिजली की स्थिति अत्यंत दयनीय है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही इन इलाकों में बिजली गुल रही। यही हाल शहर के अन्य इलाकों का भी कमोवेश रहा। इस बीच हमेशा की तरह बिजली सब स्टेशन का नंबर व्यस्त दिखा तो अधिकारी फोन पर ही लाइन बनने बनाने में परेशान रहे। धनबाद डिवीजन के कार्यपालक अभियंता शिवेंद्र कुमार ने बताया बुधवार को डीवीसी के लाइन में आई खराबी के कारण शहर में बिजली गड़बड़ रही तो बृहस्पतिवार धैया  टू पॉलिटेक्निक लाइन के 33 हजार लाइन में आई खराबी के कारण शहर के कई इलाकों में बिजली बाधित रही। उन्होंने 1 बजे से पहले बिजली वापस मिलने का दावा किया।



Post a Comment

0 Comments