Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शक्ति मंदिर के 34वें शिलान्यास दिवस के शुभ अवसर पर 7 दिसंबर को विशाल भगवती जागरण का होगा आयोजन,ख्याति प्राप्त भजन गायक स. हरमेंद्र सिंह पाल (रोमी) (गोरखपुर) एवम् उनके सहयोगियों द्वारा एवम् मनोज सेन (धनबाद) एवम् उनके सहयोगियों द्वारा भजन-कीर्तन एवं माँ तारा रानी की कथा प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी


धनबाद। शक्ति मंदिर के 34वें शिलान्यास दिवस के शुभ अवसर पर 7 दिसंबर को विशाल भगवती जागरण का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें ख्याति प्राप्त भजन गायक स. हरमेंद्र सिंह पाल (रोमी) (गोरखपुर) एवम् उनके सहयोगियों द्वारा एवम् मनोज सेन (धनबाद) एवम् उनके सहयोगियों द्वारा भजन-कीर्तन एवं माँ तारा रानी की कथा प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र होगी।आप सभी भक्तों से आग्रह है कि इस अवसर पर सपरिवार पधार कर माता रानी के भजनों का आनंद लें।

7 दिसम्बर को ही मंदिर की आधारशिला रखी गई थी

मंदिर कमेटी के संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि  7 दिसम्बर दिन बृहस्पतिवार 1989 को अपराहून 12:17 मिनट पर मंदिर की आधारशिला रखी। हिमाचल प्रदेश से माता रानी की ज्योत लेकर 1997 को प्रात काल लुधियाना एक्सप्रेस द्वारा धनबाद पहुंची । पूरे नगर का भ्रमण कराया गया तत्पचात मंदिर में ज्योति प्रतिस्थापित किया गया जो 27 वर्षों से अखंड रूप से प्रज्वलित है। इसके दर्शन से भक्तो की सभी मनोरथ पूर्ण होते है।19 फरवरी 1997 को सभी देवी देवताओ की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसमें वाराणसी के आचार्यों द्वारा विधिवत ढंग से प्राणप्रविष्ठा कराई गई।

शंकराचार्य ने कहा था कि  शक्ति पीठ के रूप में जाना जायेगा

शक्ति मंदिर का नामकरण मंदिर का नामकरण शंकराचार्य द्वारा किया गया | शिलान्यास दिवस के अवसर पर उन्होंने  घोषणा की थी कि भविष्य में यह शक्ति पीठ के रूप में जाना जायेगा जो आज अक्षरत सही हुआ। 

वर्ष पर्यन्त हम धूम धाम से पर्व त्योहारों का आयोजन करती है। साथ ही साथ जन सरोकारों से जुड़े गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है।

1. गरीब अरूरतमंद बच्चे बच्चियों का सामूहिक विवाह

2. वर्ष पर्ययंत गरीब लड़कियों के पढ़ाई में सहयोग

3 साडी कम्बल वितरण

4. बच्चों के फीस का सहयोग

5. एकल परिवार के माध्यम से आदिवासी लड़के लडकियों के पढाईमें सहयोग

6. जरूरतनंद व्यक्तियों के चिकित्सा में सहयोग

7. एलोपैथीक दवाखाना

8. होमियोपैथीक दवाखाना

5. एक्यूप्रेशर शिविर

10. प्रत्येक शनिवार जनता जनार्दन को खिचड़ी बितरण

21. मोतियाबिंद  शिविर

12. हाइड्रोसिल ऑपरेशन 

ये थे मौजूद

श्री श्री श्री भगवती जागरण कमिटी शक्ति मंदिर, धनबाद के अध्यझ एस पी सोधी, सचिव अरुण भंडारी, संयुक्त सचिव सुरेंद्र अरोड़ा, कोषाध्यक्ष विपिन अरोड़ा, उपाध्यक्ष राजीव सचदेव, कार्यकारिणी सदस्य सोमनाथ पूर्ति आजीवन सदस्य रवि गंडोत्रा एवं अन्य मौजूद थे।




Post a Comment

0 Comments