धनबाद। आयुष फाउंडेशन धनबाद ने जगजीवन नगर स्थित पहला कदम स्कूल में वर्ल्ड डिसेबिलिटी डे पर चल रहे पांच दिवसीय कार्यक्रम के चौथे दिन बच्चों के बीच क्राफ्ट वर्कशॉप का आयोजन किया ।बच्चों को पेपर से फूल वाला वॉल हैंगिंग बनाना सिखाया गया ।बच्चों से बड़े चाव से फूल बनाना सिखा। आर्टिस्ट गणेश शर्मा ने बच्चों को क्राफ्ट सिखाया ।करीब 60 बच्चों ने वर्क शॉप का लाभ उठाया । पहला कदम की संस्थापिका अनिता अग्रवाल ने कार्यक्रम की बहुत सराहना करते हुए कहा की दिव्यांग बच्चों को कुछ भी सीखाना चैलेंजिंग होता है जिसमें आयुष फाउंडेशन धनबाद के आर्टिस्ट गणेश शर्मा सह सदस्य बखूबी चैलेंज पर खरे उतरे । सचिव अर्पिता अग्रवाल, संयोजक आर्टिस्ट गणेश शर्मा ,ममता सिंह ,रानी ,प्रीतम ,प्रिंस ,स्कूल के टीचर्स आदि मौजूद रहें।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments