धनबाद। जिला विद्युत साउंड एंड डीजे डेकोरेटर्स संघ, धनबाद का 16वां वार्षिक अधिवेशन न्यू टाउन हॉल, धनबाद में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं भव्यता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ संघ के चेयरमैन तेज व्रत सिन्हा द्वारा ध्वजारोहण कर किया गया। तत्पश्वात संघ के अध्यक्ष श्री महादेव मंडल जी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर संघ के केंद्रीय पदाधिकारीगण, विभिन्न जिलों एवं प्रदेशों से पधारे सम्मानित अतिथि, वरिष्ठ सदस्य, मीडिया प्रतिनिधि, पत्रकार, संपादक एवं छायाकार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। मंचासीन अतिथियों का स्वागत माला, शॉल एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानपूर्वक किया गया। सभा को संबोधित करते हुए झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के विधायक (डुमरी) जयराम कुमार महतो ने दीप प्रज्वलित कर संघ के 16वें वार्षिकोत्सव पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने हेतु सभी केंद्रीय, शाखा एवं ग्रामीण क्षेत्र के सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि झारखंड प्रदेश में लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा के गठन का सकारात्मक प्रभाव पूरे प्रदेश में दिखाई दे रहा है। इसी प्रकार विद्युत संघ को भी अपनी एकता एवं संगठनात्मक मजबूती के प्रति सजग रहना आवश्यक है। उन्होंने समाज में गरीब एवं असहाय लोगों के शोषण एवं अत्याचार पर चिंता व्यक्त करते हुए ऐसे कृत्यों पर रोक लगाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने आगे कहा कि टेंट व्यवसाय एवं विद्युत सजावट का क्षेत्र आज शहरी एवं ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। छोटे आयोजनों से लेकर बड़े कार्यक्रमों तक इस क्षेत्र की मांग निरंतर बढ़ रही है, जिससे हजारों लोगों को रोजगार प्राप्त हो रहा है। उन्होंने संगठन के सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के समाधान हेतु हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।
इस अधिवेशन में विभिन्न राज्यों एवं जिलों से अनेक पदाधिकारी एवं अतिथि उपस्थित हुए, जिनमें दिल्ली से वीरेंद्र कुमार बब्बर, दुर्गापुर से गौतम दा, आसनसोल से चंडी चरण दा, पटना से शैलेंद्र प्रसाद, गिरिडीह से श्री रामजी, सासाराम से श्री रामबली जी, कोडरमा से श्री बैजू जी, बोकारो से श्री मुन्ना जी, गया से श्री अजय सिंह, हजारीबाग (धारि प्रखंड) से श्री गुंजन साव तथा पश्चिम बंगाल (बराकर) से प्रतिनिधि शामिल रहे। बगोदर, बरही के प्रतिनिधी शामिल रहे।
धनबाद जिला की कुल 17 शाखाओं से लगभग 1500 सदस्य इस अधिवेशन में शामिल हुए। इनमें धनबाद, गोविंदपुर, बाघमारा, कतरास, सिंहदाहा, हीरापुर, चिरकुंडा, राजगंज, बरवाअड्डा, सिंदरी, भूली, महुदा, तेलमोच्चो, झरिया, निरसा, कुसमाटांड़-मुकुंद्रा-आमटाल, बलियापुर, केंदुआ, पुटकी एवं गोमो सहित सभी शाखाओं के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे, जिन्हें इस अवसर पर सम्मानित भी किया गया।अधिवेशन के अवसर पर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों को आकर्षक विद्युत सजावट से सुसज्जित किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर भव्य तोरण द्वार बनाए गए।
न्यू टाउन हॉल परिसर में रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए रक्तदान किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। केंन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारियों ने आश्वस्त किया कि लंबित विषयों पर शीघ्र निर्णय लेते हुए समस्याओं के समाधान हेतु ठोस कदम उठाए जाएंगे।
बकाया भुगतान से संबंधित मुद्दों पर विशेष चर्चा करते हुए पूजा समितियों एवं अन्य संबंधित पक्षों से लंबित भुगतान शीघ्र निपटाने का आग्रह किया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि वर्ष 2026 तक सभी सदस्यों का दुर्घटना बीमा कराया जाएगा, जिसे सभी सदस्यों के लिए अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2024, 2025 एवं 2026 के लंबित वार्षिक शुल्क को शीघ्र जमा करने का भी अनुरोध किया गया। राहत कोष द्वारा सभी सदस्यों को दुर्घटना के वक्त आर्थिक सहयोग पहुंचाया जा सके। संगठन की एकजुटता, मजबूती एवं विस्तार पर विशेष बल दिया गया तथा नियमों के प्रभावी पालन की आवश्यकता पर जोर दिया गया। शाखा पदाधिकारियों ने भी संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम स्थल पर जनरेटर, डीजे एवं विद्युत उपकरणों के स्टॉल लगाए गए, जहां सदस्यों की अच्छी-खासी भीड़ देखी गई। उपस्थित सदस्यों के लिए जलपान एवं भोजन की समुचित व्यवस्था की गई थी।
इस सफल आयोजन में संघ की केंन्द्रीय कमेटी के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। प्रमुख रूप से चेयरमैन श्री तेज ब्रत सिन्हा, उप-चेयरमैन श्री सुशील कुमार श्रीवास्तव, संरक्षक श्री मंटू सिंह, संयुक्त संरक्षक श्री केष्टो चट्टराज, अध्यक्ष श्री महादेव मंडल, उपाध्यक्ष श्री विशाल वर्मा, महासचिव श्री शिव कुमार बनर्जी, सचिव श्री पंचम शर्मा, कार्यकारी सचिव श्री संतोष साव, सह-सचिव श्री दीपक कुमार, कोषाध्यक्ष श्री अरविंद प्रसाद, सह-कोषाध्यक्ष श्री समर सरकार, सलाहकार अध्यक्ष श्री अमित अग्रवाल, प्रेस प्रभारी श्री मानिक सेन, केंन्द्रीय सलाहकार श्री बबलू पाण्डेय एवं सक्रिय सदस्य श्री तमन्ना दीवान सहित अन्य पदाधिकारीगण की सक्रिय भागीदारी रही। अधिवेशन का समापन संगठन की एकता, सहयोग एवं धविष्य में और अधिक सशक्त बनने के संकल्प के साथ किया गया।






.jpeg)
.jpeg)
0 Comments