Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाजयुमो ने मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला जलाया, परीक्षा स्थगित करने के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया

 


धनबाद: झारखंड में सामान्य स्नातक योगिता धारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा को स्थगित करने के खिलाफ बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा धनबाद महानगर ने राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला रणधीर वर्मा चौक पर दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजयुमो  के जिला अध्यक्ष अमलेश सिंह ने की। पुतला दहन के दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड की हेमंत सरकार युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। बेरोजगारी से बचाव के लिए यहां के युवा वर्षों से परीक्षा की तैयारी करते हैं और अंतिम समय में यह अधिसूचना आती है कि परीक्षा स्थगित कर दी गई। इससे उनकी सारी सपना धरी रह जाती है। विद्यार्थियों के साथ यह छलावा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन होगा। पुतला दहन कार्यक्रम में नितिन भट्ट, मानस प्रसून, प्रियंका रंजन, तमाल राय, पिंटू सिंह, रवि मिश्रा ,नित्यानंद मंडल, अवध बिहारी राम, अभिषेक सिंह, गोलू सिंह, बेबी यादव, मोंटी सिंह,  जीत सोनी, भीम राय, पप्पू गुप्ता, विजय ठाकुर, सरोज शुक्ला ,धर्मेंद्र यादव ,बॉबी पांडेय, विभा सिंह तथा अजय शर्मा आदि शामिल थें।



Post a Comment

0 Comments