धनबाद : एसीबी की टीम ने लोयाबाद थाना में पदस्थापित मनोज कुमार मिश्रा को 10 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। एसीबी के एसपी सहदेव साव ने बताया कि दो पक्षों के बीच किसी मामले को लेकर विवाद हुआ था और थाने में मामला दर्ज हुआ था। एक पक्ष का केस कमजोर करने लिए एएसआई द्वारा रिश्वत के रूप में पहले 30 हजार रुपए की मांग की गई और 10 हजार में मामला तय हो गया पीड़ित ने इसकी जानकारी एसीबी टीम को दी जहां आज गिरफ्तार कर लिया गया। जिसके बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया।बताया जाता है कि जिले के लोयाबाद थाना में पदस्थापित ASI मनोज मिश्रा कांड संख्या 30/23 में दो नाम हटाने के एवज में शकील नामक व्यक्ति से 30 हजार रूपए रिश्वत माँगा था। इस दौरान एसीबी की टीम ने सुनियोजित तरीके से वहां जाल बिछाया।
वहां ACB टीम ने बिहार बक्सर निवासी लोयाबाद थाना में पदस्थापित ASI मनोज मिश्रा (48 वर्ष) को आरोपी से बुधवार की सुबह 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। टीम ने आरोपी ASI को हिरासत में लेकर धनबाद स्थित ACB कार्यालय ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments