Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मेमको मोड़ स्थित सर्वमंगला नर्सिंग होम से पुलिस ने गुरुवार को एक संदिग्ध युवक मो. इम्तियाज को हिरासत में लिया


धनबाद। मेमको मोड़ स्थित सर्वमंगला नर्सिंग होम से पुलिस ने गुरुवार को एक संदिग्ध युवक मो. इम्तियाज को हिरासत में लिया है। वह वासेपुर रहमतगंज का रहने वाला है। उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस को संदेह है कि युवक प्रिंस खान के लिए काम करता है। ज्ञात हो कि नर्सिंग होम की संचालिका डॉ. सर्वमंगला प्रसाद के पति हरदेव प्रसाद के मोबाइल पर मैसेज भेजकर एक करोड़ की मांगी गई थी, नहीं देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। हरदेव प्रसाद ने इसकी शिकायत बरवाअड्डा थाना और धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार से की थी। इधर, इधर, युवक के पकड़े जाने के बाद अस्पताल में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, इम्तियाज की पत्नी जेबा परवीन ने बताया कि पति उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल आया था।



Post a Comment

0 Comments