Dhanbad। भारतीय जनतंत्र मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह ने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता कर सांसद पीएन सिंह के खिलाफ जमकर हमला बोला है। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए बताया की सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने सरयू राय के संबंध में कुछ बातें कही है इस संबंध में भारतीय जनतंत्र मोर्चा का कहना है कि सांसद एक बार अपना इतिहास भी धनबाद की जनता के समझ स्पष्ट करते तो बेहतर होता। इनका उदय सूर्यदेव सिंह के जनता मजदूर संघ से हुआ परंतु उनके देहांत उपरांत उन्होंने जो पहले कार्य झरिया से चुनाव उनके परिवार के खिलाफ लड़कर बच्चा सिंह को हरवाने का कार्य किया और 5200 मत प्राप्त कर भारतीय जनता पार्टी का जमानत जब्त करवाया। उसके बाद रीता वर्मा का दामन थाम लिया और उन्हीं की कृपा से धनबाद विधानसभा का भारतीय जनता पार्टी का टिकट हासिल किया। कहने की आवश्यकता नहीं है कि इन्होंने रीता वर्मा जी के साथ क्या किया। मैं स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं शिवाय छल प्रपंच के अपने संपूर्ण राजनीतिक जीवन में इन्होंने धनबाद के लिए कुछ नहीं किया। धनबाद की जनता को अपने संपूर्ण राजनीतिक यात्रा में किए गए कार्यों की भी इन्हें जानकारी देनी चाहिए। शिक्षा मंत्री जैसे पद को सुशोभित करने वाले संसद के समय में धनबाद में कितने स्कूल कॉलेज विद्यालय खुले हैं उनकी भी संख्या बतानी चाहिए थी। झारखंड सरकार के उद्योग मंत्री रहते हुए अपने संसदीय क्षेत्र अथवा जिले में कितने उद्योग धंधे स्थापित हुए हैं इसकी भी संख्या बतानी चाहिए परंतु उनके पास उपलब्धि के नाम पर शून्य है। उल्टे उनके कार्यकाल में धनबाद में स्थापित होने वाले हवाई अड्डा एवं अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स जैसे संस्थान धनबाद से हस्तांतरित होकर देवघर चला गया। आज धनबाद शहर गुंडा मावलियों का शहर बनकर रह गया है। प्रिंस खान और उसके गुर्गे खुलेआम धमकी और रंगबाजी मांगते हैं फिर भी इस पर बोलना शायद उनके लिए आवश्यक नहीं है हमें भी प्रसन्नता होती यदि प्रिंस खान के प्रत्यर्पण संबंधी झारखंड सरकार द्वारा प्रेषित पत्र पर उनके द्वारा केंद्र सरकार में प्रत्यर्पण कर इसको जल्द से जल्द प्रत्यर्पण किया जाए। धनबाद में कोयला चोरी उद्योग का रूप ले चुका है परंतु आज तक सांसद एवं विधायक ने एक शब्द भी इस संबंध में नहीं बोला। धनबाद विधायक कोयला चोरों से साठ गांठ और उनसे सहभागी है। सरयू राय धनबाद वासियों के हितों के शुभचिंतक रहे हैं। धनबाद का व्यवसायिक जगत भय और आतंक के माहौल से दुखी है। इसी को ध्यान में रखते हुए यहां के समस्याओं को विधानसभा में अन्य जगह पर रखते हुए समाधान हेतु प्रयासरत है अब सांसद एवं विधायक अपनी पोल पट्टी खुलता हुआ देख रहे हैं तो अनगर्ल प्रलाप प्रारंभ कर दिया। बेहतर होगा सांसद जी अपने 30 वर्षों के कार्यों पर एक किताब छाप कर बताते कि मैं यह कार्य किया एवं विधायक जी अपने 10 वर्षों का लेखा-जोखा एक ही मंच से देते। राजा पीटर के तुलना सरयू राय से करने से पहले यह भी बताना चाहिए था कि लालू प्रसाद यादव, मधु कोड़ा को जेल भेजने वाले कौन थे। मौके पर मोर्चा के जिला अध्यक्ष उदय कुमार सिंह,जिला उपाध्यक्ष नागेंद्र सिंह, रविंद्र कुमार सिंह,दीपक कुमार केसरी, अजय चौहान, टिंकू यादव पवन सिंह मौजूद थे।



.jpeg)
.jpeg)
0 Comments