Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अमन सिंह की हत्या करने वाले कैदी आरोपी की शिनाख्त करने के बाद गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज़ कर लिया गया, सोमवार को होगा शव का पोस्टमार्टम

             



धनबाद : धनबाद जेल में पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह के हत्यारोपी शूटर अमन सिंह की गोली मार कर हत्या कर दिया गया है।घटना की जानकारी मिलने पर डीसी वरुण रंजन,एसएसपी संजीव कुमार,डीडीसी,एसडीएम,सिटी एसपी,ग्रामीण एसपी जेल पँहुची।वही भारी संख्या में पुलिस फोर्स भी जेल में छापेमारी करने पँहुची।लगभग 5 घण्टे तक जेल में डीसी एसएसपी सहित अन्य ने घटना की जाँच की।अमन सिंह की हत्या करने वाले कैदी आरोपी की शिनाख्त करने के बाद गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज़  कर लिया गया है।वही मौके से कुछ खोखा भी बरामद कर जब्त कर लिया गया है।जिस हथियार से अमन सिंह को गोली मारी गई थी वह पुलिस के हाथ नही लगी है लेकिन गोली मारने वाले आरोपी के नाम ने खुलासा नही किया है।वही राँची से पहुंचे फोरेंसिक टीम भी जाँच कर रही है।घटना को लेकर डीसी ने जाँच टीम गठित कर दिया है। एडीएम सिटी एसपी के नेतृत्व में जाँच की जायेगी।

शूटर अमन सिंह का शव SNMMCH में रखा गया, सोमवार को पोस्टमार्टम होगा।

वही डीसी वरुण रंजन,एसएसपी संजीव सिंह ने कहा कि जेल में बन्द अमन सिंह को गोली मारी गई है।जिसमे अमन सिंह की मौत हो गई है।शव SNMMCH में रखा गया है।घटना के बाद जाँच की गई।गोली मारने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है।खोखा बरामद किया गया है।हथियार की तलाश जारी है।हत्या करने की सभी पहलुओं की जाँच की जा रही है।हथियार कैसे जेल के अंदर गया इसकी जाँच की जा रही है।घटना दुर्भाग्यपूर्ण है।एडीएम सिटी एसपी के नेतृत्व में जाँच टीम गठित कर दिया गया है।



Post a Comment

0 Comments