Hot Posts

6/recent/ticker-posts

भाकपा माले के केन्द्रीय आह्वान पर " भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ (16-30 जनवरी 2024) जनसंकल्प अभियान के तहत महात्मा गांधी शहादत दिवस पर धनबाद जिला ईकाई की ओर से" मिश्रित भवन से जनसंकल्प मार्च निकाला गया

 


धनबाद। भाकपा माले के केन्द्रीय आह्वान पर " भाजपा हटाओ, लोकतंत्र बचाओ (16-30 जनवरी 2024) जनसंकल्प अभियान के तहत महात्मा गांधी शहादत दिवस पर धनबाद जिला ईकाई की ओर से"   मिश्रित भवन से जनसंकल्प मार्च निकाला गया। भाजपा हटाओ ,देश बचाओ। शहीदों के सपनों का भारत बनाओ। मोदी हटाओ, लोकतंत्र बचाओ, संविधान बचाओ। गोडसे का आतंकवादी-राज नही, धर्म निरपेक्ष गणतंत्र चाहिए आदि नारे लगाये गए। तत्पश्चात धनबाद सिटी सेंटर के समीप अवस्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने कहा कि आज के ही दिन गोडसे ने लोकतंत्र के नायक गांधी की हत्या की थी। आज  देश की फासिस्ट सरकार गोडसे को पूजते हैं। रोज- ब- रोज लोकतंत्र की हत्या हो रही है।  आजादी के लिए हजारों नायकों ने बलिदान दिया है, लेकिन आज की सरकार अंग्रेजो से माफी मांगने वाले को वीर कह रहे हैं। 

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला सचिव कार्तिक प्रसाद, राज्य कमिटी सदस्य कृष्णा सिंह नगर सचिव नकुलदेव सिंह, अजरानी निशानी, रमेश सोरेन, अजय प्रजापति, बी आर सिंह, एस पी साहू, काजल मंडल, ज्ञानोदय गोर्की, अमन चौहान, बलदेव हरि, यमुना शर्मा, वीर भगत गोविन्दपुरी, हरेंद्र यादव, शेलेंद्र यादव, ऋषि चौहान, रोशन कुमार, समेत अन्य लोग शामिल हुए। 



                         

                

Post a Comment

0 Comments