Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में भगवती श्री श्री मां शारदादेवी का 171st पावन जयंती मनाया गया

 



धनबाद। रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी बैंक मोड़ धनबाद में श्री श्री भगवती माँ शारदादेवी का 171st  जन्म दिवस ( पावन जयंती ) धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।  सभी सदस्यों ने हर्षोल्लास एवं भक्ति के साथ इस उत्सव का आनंद उठाया। सर्वप्रथम  कामारपुकुर से आए हुए पुरोहित गण श्री श्री मां शारदा देवी की विशेष पूजा अर्चना किया। उसके बाद  हवन चंडी पाठ पुष्पांजलि इत्यादि संपन्न हुआ । एक संस्कृतिक कायक्रम  समिति के सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किया गया जिसका नेतृत्व डॉक्टर मैडम सुजाता चटर्जी ने किया। उसके बाद प्रसाद भोग वितरण उपस्थित सभी भक्तजन, सदस्यों एवं अतिथियों के बीच किया गया। इस कार्यक्रम में शारदा संघ के सदस्यगण एवं विवेकानंद आश्रम के सभी सदस्यों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में रामकृष्ण विवेकानंद सोसाइटी के अध्यक्ष  डॉक्टर गोपाल चटर्जी  एवं  सचिव अधिवक्ता श्री सुजीत चंद्र  Mallick  ने संस्था के सभी सदस्य को कार्यक्रम सफल  करने के लिए धन्यवाद दिया।



Post a Comment

0 Comments