धनबाद। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चारों तरफ भरपूर रौनक है राम मंदिर में चार चांद है राम की नगरी के साथ पूरा भारत वर्ष जगमगा रही है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले सभी अपने-अपने गांव, शहर के आसपास मंदिरों के साफ सफाई का विशेष अभियान चला रहे हैं। शनिवार बरवाअड्डा मंडल पाड़ा में रीना मंडल अपनी महिला मोर्चा के साथ पहले हरि मंदिर फिर काली मंदिर का साफ सफाई कर संदेश दिया कि 22 जनवरी का दिन एक ऐतिहासिक दिन है पूरे भारतवासियों के लिए। हम सभी को राम के आगमन का स्वागत करना चाहिए। भगवान राम तो हमारे रोम रोम में बसे हुए हैं। रीना मंडल ने यह भी कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के उपलक्ष पर बरवाअड्डा दुर्गा मंदिर प्रांगण में प्रात 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भजन कीर्तन, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। मौके पर 5 हजार लोगों के लिए भंडारा किया जाएगा। शाम में मंदिर में महाआरती के साथ ही प्रसाद वितरण व दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मौके पर मेनका मंडल, छाया देवी ,मंजू देवी, बेला देवी, उषा देवी, कमला देवी, सविता देवी ,फुल कुमारी देवी ,अन्ना देवी, नूना मंडल ,रोकना देवी, राय देवी, टुंपा मंडल मौजूद रहीं।




.jpeg)
.jpeg)
0 Comments