Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व नौरंग देव सिंह की 24वीं पुण्यतिथि पर उन्हें माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया



धनबाद।  धनबाद के प्रसिद्ध उद्योगपति एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता स्व नौरंग देव सिंह  की 24वीं पुण्यतिथि  पर  जोरापीपल स्थित विहार  हार्ड कोक मैनुफैक्चरिंग कं प्रा लिमिटेड में उनके तैलचित्र पर भठ्ठा के कर्मचारियों सहित पुत्र, पुत्रवधु,पोता आदी ने उन्हें माल्यार्पण कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया। ज्ञात हो कि स्व नौरंग देव सिंह कोयलांचल के जाने-माने तथा इंटक युनियन के मजदूरों के मसीहा थे।इस पर स्व. सिंह के प्रतिष्ठानों में मजदूरों तथा ब्राह्मणों को भोजन कराने के बाद वस्त्र एवं कम्बल वितरण किया गया।साथ ही ब्राह्मणों को दक्षिणा दिया गया। मौके पर अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद झारखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज, विश्व ब्राह्मण संघ WBFसंमार्ग के प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी सहित कोलफिल्ड प्रर्यावरण एवं विस्थापन संरक्षण मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश चन्द्र तिवारी,भठ्ठा के प्रबधंक मधुसूदन शाह, चन्द्रभूषण उपाध्याय,मनोज कुमार सिंह, राजेश कुमार पांडिया, महेन्द्र प्रसाद सिंह,उमेश कुमार सिंह,राज कुमार सिंह,अनुज सिंह,रतन बराट,सुबोध कुमार, सुरेश सिंह आदी के साथ साथ निदेशक वर्ग में  बालकृष्ण शर्मा,  रीता सिंह, राकेश कुमार सिंह, अर्चना सिंह  आदि उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 



Post a Comment

0 Comments