Hot Posts

6/recent/ticker-posts

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर जल्द आएंगे धनबाद,जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के आमंत्रण को स्वीकारा

 


धनबाद। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के महासचिव सह झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर  से राँची आने के दौरान दिल्ली एयरपोर्ट पर धनबाद जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह की औपचारिक मुलाकात हुई।मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने प्रभारी से मिलकर जिले में चल रहे संगठन सशक्तिकरण अभियान संबंधित विस्तृत जानकारी दिया और उन्होंने धनबाद आने का आमंत्रण किया। इस पर  प्रभारी महोदय ने जल्द धनबाद आने की सहमति जताई और उन्होंने धनबाद जिला में संगठन सशक्तिकरण अभियान को लेकर किए जा रहे हैं कार्यक्रम के प्रति सराहना किया। उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिया और उन्होंने सभी कांग्रेसजनों से एकजूटता के साथ 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारी में लग जाने का आह्वान किया।





Post a Comment

0 Comments