Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बने सुशांत कुमार शर्मा


Dhanbad। अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक   हृदय नारायण मिश्रा  प्रधान कार्यालय में आज एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें  सुशांत कुमार शर्मा  निवासी हावड़ा को राष्ट्रीय संगठन मंत्री युवा प्रकोष्ठ   साथ ही  संदीप कुमार गुप्ता  को महासचिव युवा प्रकोष्ठ पश्चिम बंगाल एवं  अजय सिंह को सचिव पश्चिम बंगाल एवं रणधीर शर्मा जी को सचिव पश्चिम बंगाल युवा प्रकोष्ठ  तथा मिथिला भाषा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  अशोक झा को हिंदी परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वसम्मति से  नव नियुक्त किया गया। हिंदी परिषद आपके मंगलमय भविष्य की कामना करता है आप परिषद का कार्य सच्चाई लगन ईमानदारी के साथ हमेशा करते रहेंगे परिषद आपका आभारी रहेगा। सभा में सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी उपस्थित थे। श्याम प्रकाश चतुर्वेदी राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश गुप्ता राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  सत्य प्रकाश गुप्ता राष्ट्रीय सचिव निर्मल कुमार राय सचिव पश्चिम बंगाल  संजय कुमार पांडेय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सभी लोगों ने अपना आशीर्वाद प्रदान किया । अंतर्राष्ट्रीय हिंदी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह संस्थापक माननीय  हृदय नारायण  मिश्रा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को अंग वस्त्र शाल बैच मोती  माला एवं उपहार देकर  सभी का भव्य स्वागत किया।

साथ ही साथ लोकप्रिय भारतवर्ष के लोकप्रिय प्रदेश झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष  सुरेश चंद तिवारी  ने झारखंड प्रदेश की ओर से‌ स्टेट बार काउंसिल एक्सक्युटिव कमिटि के चेयरमैन  राधेश्याम गोस्वामी, भवानी बंदोपाध्याय, हिंदी परिषद झारखण्ड के मुख्य सचेतक,डा नीलम मिश्रा, बोबी पाण्डेय,प्रदेश संरक्षक रविन्द्र तिवारी,किशोर कुमार पाण्डेय,भागवत प्रसाद पाण्डेय, मिथिलेश कुमार पाण्डेय, राजीव रंजन त्रिवेदी,सर्वानन्द ओझा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिया।



Post a Comment

0 Comments