Hot Posts

6/recent/ticker-posts

उपायुक्त के निर्देश पर मंडल कारा में औचक तलाशी,जांच के क्रम में 1 कैंची, 2 नेल कटर, 1 चिलम व 1 मोबाइल चार्जर बरामद किया गया



धनबाद। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर अनुमंडल पदाधिकारी  उदय रजक के नेतृत्व में आज सुबह धनबाद मंडल कारा में औचक तलाशी ली गई। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि उपायुक्त के निर्देश पर आज सुबह सिटी एसपी  अजीत कुमार, ग्रामीण एसपी  कपिल चौधरी, कार्यपालक दंडाधिकारी, रविंद्र कुमार, पुटकी व झरिया के अंचल अधिकारी, टुंडी के प्रखंड विकास पदाधिकारी के साथ अन्य प्रशासनिक पदाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं जिला पुलिस बल ने संयुक्त रूप से मंडल कारा की औचक तलाशी ली।इस क्रम में मंडल कारा के सभी वार्डों की सघन जांच की गई। जांच के क्रम में 1 कैंची, 2 नेल कटर, 1 चिलम व 1 मोबाइल चार्जर बरामद किया गया। बरामद सामान को प्रभारी कारा अधीक्षक को सुपुर्द कर दिया गया।



Post a Comment

0 Comments