Hot Posts

6/recent/ticker-posts

क्वालिटी ऑस्ट्रिया द्वारा सुरक्षा एवं पर्यावरण सप्ताह मनाया गया


Dhanbad। क्वालिटी ऑस्ट्रिया सेंट्रल एशिया चिरागोरा धनबाद द्वारा 53वां नेशनल सेफ्टी वीक  4 मार्च से 10 मार्च तक मनाया गया। जिसमें कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा प्रत्येक दिन अलग-अलग खनन क्षेत्र एवं शहरी क्षेत्र में सुरक्षा की एवं पर्यावरण के प्रति लोगों को जागृत किया गया। कार्यक्रम में लोगों को शिक्षा, वृक्षारोपण, मास्क वितरण एवं बिना हेलमेट के लोगों को नहीं चलने के लिए जानकारी दी गई। शहर के विशेष विशेष क्षेत्र में लोगों  के बीच में मास्क वितरण किया गया एवं बिना हेलमेट चलने वालों को गुलाब फूल देकर सचेत किया गया। खनन क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के बीच में सुरक्षा कीट वितरण किया गया एवं लोगों को सुरक्षा कीट पहन कर ही काम करने की सलाह दी गई। इस सुरक्षा सप्ताह में कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से अपनी अपनी भागीदारी निभाई।






Post a Comment

0 Comments