Hot Posts

6/recent/ticker-posts

हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट न्यू टाउन हॉल में 15 मार्च को रंगोत्सव 2024 फागुन में हंसी की पिचकारी का करेगा आयोजन,नामचीन हास्य कवि अनामिका जैन अम्बर (मेरठ),कानपुर के हेमन्त पाण्डेय एवं मुम्बई के हास्य सम्राट रोहित शर्मा अपनी हास्य कविताओं से सबको हंसी की पिचकारी से हसायेगें


धनबाद। हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट की ओर से होटल लेक्सस इन लुबी सर्कुलर रोड धनबाद में एक प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के सचिव  राकेश शर्मा ने बताया कि आगामी 15 मार्च दिन शुक्रवार शाम 6:30 बजे से न्यू टाउन हॉल में आज के तनाव एवं थकान भरी जिन्दगी में तनाव व थकान दूर करने के लिये रंगोत्सव 2024 फागुन में हंसी की पिचकारी का आयोजन किया जा रहा है साहित्य परिषद् इस बार होली हंसी की पिचकारी के साथ खेलने जा रही है। जिसमें देश जाने - माने कविगण भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम में प्रख्यात कवियत्रि अनामिका जैन अम्बर (मेरठ) रहेंगी। साथ ही देश के दो नामचीन हास्य कविगण शामिल होंगे। जिसमें कानपुर के हेमन्त पाण्डेय एवं मुम्बई के हास्य सम्राट रोहित शर्मा अपनी हास्य कविताओं से सबको अपनी हंसी की पिचकारी से हसायेगें। प्रेस वार्ता में ट्रस्ट के अध्यक्ष  संजय आनंद ने बताया कि साहित्य पारिषद के सभी सदस्यों के लिये प्रवेश पास के द्वारा प्रवेश रखा गया है एवं सामान्य व्यक्ति ट्रस्ट को 1000/- रूपये की सहयोग राशि देकर पास मधुलिका के सभी आऊटलेट से प्राप्त कर कार्यक्रम का आनंद ले सकते हैं। कार्यक्रम में समाज के सभी सम्मानित व्यक्तियो को आमंत्रित किया गया है।कार्यक्रम का उद्देश्य शहर में साहित्यिक व सांस्कृतिक वार्तावरण का निर्माण करना है। आने वाले सितम्बर मास में हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट एक कहानी संग्रह का लोकापर्ण करने जा रही है जिसमें शहर एवं राज्य के सभी कहानीकारों से कहानियाँ आमंत्रित की जा रही है।

ये रहे मौजूद

प्रेस वार्ता में हिन्दी साहित्य विकास परिषद ट्रस्ट के अध्यक्ष  संजय आनंद, सचिव राकेश शर्मा, जय प्रकाश अग्रवाल, सुनील तुलस्यान, अभिषेक अग्रवाल, सीमताराम सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments