Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रोटी बैंक धनबाद और सेवा और समपर्ण संस्था 17मार्च को आयोजित करेगा महिला सम्मान समारोह, कराटे प्रतियोगिता, ब्लड डोनेशन कैम्प भी लगाया जाएगा


धनबाद: सेवा और समर्पण एवं रोटी बैंक के तत्वाधान में 17 मार्च सामुदायिक भवन बीसीसीएल कोयला नगर में महिला सम्मान समारोह, कराटे प्रतियोगिता और ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।सेवा और समर्पण  का चल रहा गोल्फ ग्राउंड में निःशुल्क सेल्फ डिफेन्स कोर्स क़ी बच्चियों का कोर्स पूरा होने पर उनके बीच प्रतियोगिता के साथ पुरस्कार वितरण किया जायेगा, साथ में अन्य क्लब के खिलाडी भी प्रतियोगिता मे भाग ले सकते हैं। अस्पताल मे खून क़ी कमी को देखते हुए, समाज का एक जिम्मेवार नागरिक के तरह सभी लोगो से आग्रह कर रक्त दान शिविर का भी आयोजन भी उसी दिन किया जा रहा है और फिर समाज के कामकाजी महिलाओं को सम्मान देने का काम हम सभी करेंगे, जो अपने परिवार के अलावा जीविकोपार्जन  के लिए समाज मे अलग पहचान बनाई हैँ, या सेवा के क्षेत्र मे अहम् योगदान दीं हैं।  उन सभी महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जिनके जीवन में काफी संघर्ष रहा हो उसके बावजूद भी हार ना मानकर आगे बढ़ते गई। संध्या 4 बजे से सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सेवा और समर्पण की अध्यक्ष काजल झा ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम दोनों संस्था मिलकर कर रही है और हमारा मकसद है महिलाओं को आगे बढाना। रोटी बैंक के अध्यक्ष रवि शेखर ने बताया कि यह सामान समारोह एक अद्भुत होगा जहां लगभग 100 से भी अधिक महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा अगर आप लोग की नजर में ऐसी महिला है तो बताये दोनों संस्था मिलकर उनको सम्मानित करेगी। इस पूरे कार्यक्रम के आयोजन संस्था के सचिव मनीष सिंह  के द्वारा किया गया था जहां मुख्य रूप से दोनों संस्था के सदस्य उपस्थित थे। प्रेस वार्ता मे मनीषा सिंह, सोनी सिंह,मृदुला, पंकज वर्मा, रितु सिंह,ललिता, कल्पना, चैताली, मिताली  आदि उपस्थित थी।



Post a Comment

0 Comments