Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बरवाअड्डा सिंबायोसिस किड्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया,स्कूल की प्राचार्य रीना मंडल ने कहा कि महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिक्षा होती है


Dhanbad। बरवाअड्डा सिंबायोसिस किड्स स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया। स्कूल की प्राचार्य  रीना मंडल ने कहा कि हर महिलाओं की सबसे बड़ी ताकत उसकी शिक्षा होती है इसीलिए शिक्षित बने और सुरक्षित रहे। उन्होंने स्कूल के सभी बच्चों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस क्यों मनाया जाता है इसके पीछे का कारण क्या है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की शुरुआत साल 1908 में हुई थी। 8 मार्च के दिन ही महिलाओं ने अपने अधिकारों के लिए आंदोलन शुरू किया था। इस दिन अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में महिलाएं अपने अधिकार को पाने के लिए सड़क पर उतर आई थी। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पूरे इतिहास में महिलाओं द्वारा किए गए अथक प्रयासों को याद करने का एक प्रमाण है। स्कूल की शिक्षिका राखी मैम ने बताया कि ये दिन याद दिलाता है कि कैसे महिलाओं ने अपनी हिम्मत और हौसले से मर्द औरत के अधिकारों में किया जा रहे भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के सम्मान और उनके अधिकारों के लिए मनाया जाता है। मौके पर स्कूल के सभी  शिक्षिका इंदु, सुनीता, रोशनी, शालिनी, लक्ष्मी मुखर्जी, सीमा, सुतापा मंडल,पूजा , मधु, रोमा प्रसाद, शीतल मौजूद रही।



Post a Comment

0 Comments