धनबाद:आरसीएम क्लब के द्वारा 4 दिवसीय नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन बुधवार को चांदमारी स्थित न्यू क्वाटर चांदमारी ग्राउंड में किया गया है जिसमे मुख्य अतिथि युवा संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष दिलीप सिंह एवं 38 नंबर वार्ड के पार्षद प्रतिनिधि मुकेश महतो उपस्थित रहे।जिनका अस्थनीय शिक्षक विजय राम ने अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। इन खिलाड़ियों के लिए अच्छे ग्राउन की मांग दिलीप सिंह ने किया है वही अच्छे ग्राउंड होने से आस पास के लोगो को भी सुविधा होगी।
आरसीएम क्लब की ओर से आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 16 टीम इस में शामिल हुए हैं यह टर्नमेंट 6 मार्च से 10 मार्च तक खेला जाएगा वही विजेता टीम को 10,000 और रनरअप टीम को 6000 का नगद राशि दिया जाएगा। टीम में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को मुमेंटो देकर उन्हें सम्मानित किया जाएगा। जिले के सभी इलाके से खिलाड़ी अपनी टीम के साथ यह खेलने पहुंचे है।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments