Hot Posts

6/recent/ticker-posts

पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित रिफ्यूजी मार्केट स्थित घर में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया, समाजसेवी दिलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवारों का हाल जाना




धनबाद: बैंक मोड़ थाना अंतर्गत पुराना बाजार टेंपल रोड स्थित रिफ्यूजी मार्केट स्थित घर में पेड़ गिरने से घर क्षतिग्रस्त हो गया है घटना शनिवार देर शाम की है तेज आंधी के कारण कल शाम एक पेड़ टूट कर गिर गया जिसकी चपेट में चार घर आ गए है। घटना के वक्त घर में सभी लोग उपस्थित थे जिन्हें चोटे आई हैं। घटना के वक्त घर में सो रहे दो मासूम बच्चे भी इसकी चपेट में आ गए जिन्हें चोटे लगी हैं पीड़ित परिवारों को देखने एवं उनकी सहायता के लिए समाजसेवी दिलीप सिंह घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं घटना में एक मासूम के सर में चोट आई है उसके इलाज के लिए उन्होंने सहायता का हाथ बढ़ाया है। घर टूट जाने की वजह से सभी लोग बाहर खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है वही पैसे के अभाव के कारण अपने घर की मरम्मत और इलाज करने के लिए भी सक्षम नहीं है। इस परस्थिति में प्रशासन एवं नगर निगम से सहायता की उम्मीद पीड़ित परिवार कर रहे हैं। पीड़िता रेशमा देवी ने बताया कि घटना के वक्त वे घर में थी उनका बच्चा भी घर में खेल रहा था उसी वक्त पहले एक पत्थर गिरा और देखते ही देखते छत भी गिर गई भागने के कर्म में बेटे को चोट लगी है। आगे उन्होंने बताया कि उनके परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है और जिस घर में रहते थे वह भी टूट गया है जिसके लिए प्रशासन से सहायता की गुहार लगाई है।पड़ोस में ही रह रहा है पीड़िता के भाई हिम्मत राम ने मीडिया से बताया कि बीती रात आंधी तूफान में पेड़ गिरने से उनकी बहन का भी घर क्षतिग्रस्त हुआ है जिनके घर में रोजगार नहीं है और मुश्किल से ही परिवार के सदस्यों का आजीविका चल रहा है वहीं घटना के बाद उनकी छत टूट गई है उनके घर की छत टूट गई है जिसके लिए प्रशासन और सरकार आगे आकर इन परिवारों की मदद करें। पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचे समाजसेवी दिलीप सिंह ने बताया कि बीती रात आंधी तूफान में विशाल पेड़ के गिरने से चार घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। घटना में चोट बच्चे को भी चोटे लगी है जिनका इलाज स्थानीय लोगों के सहायता से करवाया गया। पीड़ित परिवारों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है जिनकी सहायता प्रशासन एवं सरकार को करनी चाहिए दिलीप सिंह ने प्रशासन एवं सरकार से पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।




Post a Comment

0 Comments