Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस ने बीजेपी से लिया बदला, चुनाव से पहले दो दिग्‍गज नेताओं ने बदला पाला,जय प्रकाश पटेल और पूर्व विधायक राज पालीवार ने बीजेपी को दिया बड़ा झटका

 


झारखंड की राजनीति में सियासी उठापटक का दौर जारी है। लोकसभा चुनाव से पहले नेताओं के पाला बदलने का क्रम भी जारी है। इस लिस्‍ट में अब भाजपा के सचेतक जेपी भाई पटेल और पूर्व विधायक राज पालीवार का नाम भी शामिल हो गया है। दोनों भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया। 

कांग्रेस ने दिया बीजेपी को झटका, दो दिग्‍गज नेताओं ने बदला पाला

धनबाद। विष्‍णुगढ़ के गोविंदपुर में मांड विधायक जय प्रकाश पटेल भाजपा का साथ छोड़ कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। जेपी पटेल मांडू विधानसभा से तीन बार से विधायक रह चुके हैं। उन्‍होंने आज दिल्‍ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी कार्यालय दिल्ली में पार्टी की सदस्‍यता ली।

कांग्रेस अध्‍यक्ष ने किया पार्टी में स्‍वागत

इस दौरान मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेड़ा, झारखंड कांग्रेस कमेटी के प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड के संसदीय कार्य मंत्री और विधायक दल के नेता आलमगीर आलम मौजूद थे।इस दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने पटेल का कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा आज जब डर और लालच के काॅकटेल के सामने सभी नतमस्तक हो रहे हैं, वैसे समय में जयप्रकाश भाई पटेल ने कांग्रेस का दामन थामा है। उनके अलावा, पूर्व विधायक राज पालीवार भी कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

झारखंड की राजनीति में सियासी उठापटक

गौरतलब है कि राज्‍य की राजनीति में सियासी उठापठक के बीच झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के अध्यक्ष शिबू सोरेन की बड़ी बहू व पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की विधायक भाभी सीता सोरेन मंगलवार को झामुमो छोड़ भाजपा में शामिल हो गईं।



Post a Comment

0 Comments