Hot Posts

6/recent/ticker-posts

टेनिस के प्री क्वार्टर फाइनल में बंगाल व महाराष्ट्र के खिलाड़ी रहे अव्वल,बंगाल के रितब्रता सरकार ने उत्तर प्रदेश के सजल केसरवानी को हराया



धनबाद | धनबाद क्लब के टेनिस कोर्ट में धनबाद लॉन टेनिस एसोसिएशन के तत्वावधान में प्रो सीरीज राष्ट्रीय पुरुष टेनिस प्रतियोगिता के तहत मंगलवार को प्री क्वार्टर फाइनल के मैच खेले गए। पहले मैच में बंगाल के रितब्रता सरकार ने उत्तर प्रदेश के सजल केसरवानी को 7-5, 3-6, 7-6(5) से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंचे। दूसरे मैच में बंगाल के फरदीन मोहम्मद ने उत्तर प्रदेश के ओम यादव को सीधे सेटों में 6-1, 6-4 से हराया। महाराष्ट्र के परम चंद्र ने कर्नाटक के देव सिन्हा को 6-4,7-6(5), ओडिशा के प्रत्युष मोहंती ने महाराष्ट्र के परितोष पवार को 6-1, 6-4, बंगाल के व्यत्त ओबरिन ने महाराष्ट्र के सक्षम चौहान को 6-0, 6-0 से हरा दिया। बुधवार को प्री क्वार्टर फाइनल का मैच होगा।




Post a Comment

0 Comments