Dhanbad: झारखंड बांग्ला भाषी उन्नयन समिति ने रविवार को बलियापुर प्रखंड के दूधिया सहित टोला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष पर बांग्ला भाषा को उचित सम्मान दिलाने और शिलापट्ट पर में बांग्ला भाषा में नाम लिखने की सरकार से की मांग। अध्यक्षता छंदा गोराई ने की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित समिति की केंद्रीय अध्यक्ष रीना मंडल और संस्थापक वेंगु ठाकुर जी ने कहा की नारी शक्ति जागृत हो रही है और अब हमलोग बांग्ला भाषा का अवहेलना बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। जहां-जहां बांग्ला भाषाबाहुल क्षेत्र है वहां पर स्टेशन का नाम बांग्ला भाषा में लिखा जाए। रीना मंडल ने कहा धनबाद जिला का लोकसभा प्रत्याशी बांग्ला भाषी होना चाहिए क्योंकि धनबाद मानभून का हिस्सा है और मानभूम बांग्ला भाषियों का गढ़ है। इस बार हम बांग्ला भाषी चुप नहीं बैठेंगे। सभी पार्टियों ने बांग्ला भाषियों के साथ घोर अन्याय किया है, बांग्ला भाषाओं के साथ छल कपट किया है। बांग्ला भाषियों का अधिकार छीना है। धनबाद जिला के किसी भी नेता ने बंगला भाषियों के लिए आवाज नहीं उठाई। जबकि झारखंड के 90% बांग्ला भाषी 1932 खतियान धारी और झारखंड के भूमिपुत्र है। हमें आश्वासन नहीं ठोस कार्रवाई चाहिए। इस बार हम बांग्ला भाषी किसी कीमत पर नहीं झुकेंगे। अगर हमारी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले समय में झारखंड में वृहद रूप से आंदोलन किया जाएगा। मौके पर चंपा सरदार ,रीना सरदार ,उर्मिला मिठारी ,केया, संध्या, सरस्वती, संगीता ,जोशना, मलती , आशा, जबा ,चंपा ,पदमा ,अंजली देवी, पारुल, तिलका सरदार, शामली, मंगल, श्रीदेवी, धारा, रिया, नमिता सरदार, प्रो प्रबोद मंडल, बादल सरकार, शिबू चक्रवर्ती, नारायण चंद्रपाल, विभास पात्र, सपन चटर्जी, सुबल गोराई ,कृष्णोपदो गोराई ,कुमार मिठारी उपस्थित थे।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments