धनबाद। मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष के द्वारा बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और राष्ट्रीय महामंत्री को पत्र लिखकर प्रत्याशी बदलने की मांग पर बीजेपी प्रत्याशी ढुल्लू महतो के फ़ोन माध्यम से मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष कृष्णा अग्रवाल से बहसबासी के वीडियो के बीच कृष्णा अग्रवाल के समर्थन में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय धनबाद पहुंचे और बाघमारा विधायक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। सरयू राय ने कहा कि इस धमकी भरा ऑडियो पर चुनाव आयोग को संज्ञान लेने की जरूरत है। इसके साथ ही कहा की बाघमारा विधायक पर 49 अपराधिक मामले दर्ज है और एक मनी लांड्रिंग का केस भी चल रहा है । और इसके साथ ही कहा अगर यहां की जनता की मांग होगी तो धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लडूंगा।
जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने कहा बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो का आचरण है भय फैलाने वाला है। अगर वे इस तरह का काम करते रहेंगे तो जिस तरह गैंगस्टर प्रिंस खान के खिलाफ करवाई के लिया लड़ा हूं। उसी तरह ढुल्लू महतो के खिलाफ भी लड़ूगा इसके साथ ही बाघमारा में बीसीसीएल एरिया एक से लेकर पांच तक एक विशेष समूह के द्वारा ₹1200 टन दिए बगैर कोयला नहीं उठाने दिया जाता अब इस आतंक को दूर करने के प्रयास करूगां। वही ईडी से आवेदन देकर मांग करूगा कि बाघमारा इलाके में मनी लांड्रिंग हो रही है और इस मनी लांड्रिंग का पैसा चुनाव में इस्तेमाल ना हो पाए इसपर विशेष नजर रखा जाए। वही सरयू राय ने कहा की मैं चुनाव लड़ने के लिए उतावला नहीं हूं पर अगर इस प्रकार की परिस्थितियों बनी रही तो मैं बिल्ली के गले में घंटी बांधने के लिए चुनावी मैदान उतारुगा ।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments