Hot Posts

6/recent/ticker-posts

साल 2024 भारतीय इक्विटी मार्केट निवेश के लिए बेहतर समय- जयप्रकाश अग्रवाल


Dhanbad। भारतीय अर्थव्यवस्था में अगले 4-5 सालों में  मजबूती और लगातार तेजी बनी रहेगी। जानकारो के मुताबिक सरकार ग्रोथ पर बड़े खर्चे कगी। इससे मार्केट की ग्रोथ को भी सपोर्ट मिलेगा। म्यूच्यूअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर एंड इंश्योरेंस एडवाइजर व स्टॉक मार्केट ट्रेडर जयप्रकाश अग्रवाल बताते है कि जब कर संग्रह बढ़ता है, तो सरकार के पास खर्च करने की छूट होती है।" उन्होंने कहा, "जब कर संग्रह बढ़ता है, तो सरकार के हाथ में खर्च करने के लिए बहुत कुछ होता है।"ध्यान देनें की बात यह है कि अर्थव्यवस्था कितना अच्छा प्रदर्शन करती है और सरकार कैसे कर संग्रह करती है।" नवंबर महीने में जीएसटी कर संग्रह 1.68 लाख करोड़ रुपये रहा है, जो सालाना आधार पर 15 फीसदी की शानदार ग्रोथ रेट है। उन्होंने आगे कहा कि जब आप एक लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होते हैं तो आप कर के रूप में 150 अरब डॉलर जुटा सकते हैं, जब आप 4 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होते हैं तो आप 600 अरब डॉलर जुटा सकते हैं, और जब आप अगले छह-सात सालों में 8 लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था होंगे तो आप कर के रूप में 1.5 लाख करोड़ रुपए एकत्र कर सकते हैं।  भारतीय इक्विटी मार्केट के लिए एक अद्भुत समय है।"

देश में रिकॉर्ड डीमैट अकाउंट खुले

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद से शेयर बाजार में तेजी रुख है और यह रिकॉर्ड ऊंचाई पर है। बाजार में जारी तेजी और मिल रहे अच्छे रिटर्न के चलते देश में डीमैट अकाउंट की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है। देश में अक्टूबर तक 13.22 करोड़ से भी ज्यादा डीमैट खाते हो चुके हैं। यह आंकड़ा पिछले 11 महीने में सबसे ज्यादा है। इनमें से सेंट्रल डिपॉजिटरी सर्विसेज (CDSL) में लगभग 9.85 करोड़ और नेशनल सिक्योरिटीज डिपॉजिटरी (NSDL) में 3.38 करोड़ से भी ज्यादा खाते हैं। एक वर्ष पहले के मुकाबले लगभग 2.79 करोड़ डीमैट अकाउंट बढ़ गए हैं।

बेहतर रिटर्न दे रहे हैं मिडकैप और स्मॉलकैप 

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, मार्च के बाद से ही बाजार में काफी तेजी देखी गई है। अब तक मिडकैप शेयरों ने अच्छा रिटर्न दिया है। इस साल अभी और बदलाव देखने को मिलेंगे क्योंकि मिडकैप और स्मॉलकैप बेहतर रिटर्न दे रहे हैं। सबसे ज्यादा निवेशक इन्हीं शेयर में पैसा लगाना पसंद करते हैं। मार्च से अब तक सेंसेक्स में 9.34 फीसदी और निफ्टी में 11.24 फीसदी का उछाल आया है।


अभी बढ़ते रहेंगे डीमैट अकाउंट


आगे भी पिछले साल के मुकाबले तेजी दिखाई देती रहेगी। अभी भी निवेशकों की संख्या काफी कम है। डीमैट अकाउंट बढ़ने का सीधा सा मतलब है कि शेयर बाजार अच्छा प्रदर्शन कर रहा है.


मार्च से ही जारी है शेयर मार्केट में उछाल


मार्च के बाद से ही निवेशकों को अच्छा फायदा हुआ है, जिसका असर डीमैट खातों पर भी दिखाई दिया है। पहले भी मार्केट में आई तेजी ने डीमैट अकाउंट के प्रति लोगों का रुझान बढ़ाया है. 


डिजिटल एप्स का है बड़ा योगदान


डिजिटल क्रांति के चलते कंपनियों में भी बदलाव हुए हैं. तकनीक की मदद से कंपनियां तेजी से ज्यादा क्लाइंट को सेवाएं दे पा रही हैं। डिजिटल एप ने नए लोगों को डीमैट अकॉउंट से जोड़ा ह। इन एप की वजह से पुरानी कंपनियों को भी अपनी सेवाएं बेहतर करनी पड़ी हैं ।  

झारखंड में लोगों का निवेश के प्रति रुझान कम

जयप्रकाश अग्रवाल बताते हैं कि झारखंड में निवेश के प्रति लोगों का रुझान अन्य प्रदेशों के मुकाबले कम है अभी भी यहां के लोग चिटफंड कंपनीयो और अन्य असुरक्षित साधनों में निवेश कर रहे हैं। उन्होंने नए साल में सभी वर्ग के लोगों खासकर के मध्यम वर्ग के लोगों से आग्रह किया कि वह छोटी रकम से शेयर बाजार में इन्वेस्ट करें यह हैबिट उनके बड़े सपनों को साकार करेगी।





Post a Comment

0 Comments