Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में बैंक मोड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रधान कार्यालय के बाहर इलेक्टरोल बॉन्ड पर एसबीआई की भूमिका पर विरोध प्रकट किया गया


Dhanbad। आज धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा जिला अध्यक्ष संतोष सिंह के नेतृत्व में धनबाद के बैंक मोड़ स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के प्रधान कार्यालय के बाहर इलेक्टरोल बॉन्ड पर एसबीआई की भूमिका पर विरोध प्रकट किया गया। मौके पर जिला अध्यक्ष ने कहा की एसबीआई जानबूझकर मोदी के चंदे के धंधे को छुपाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में समय मांग रही है जबकि आज कंप्यूटर का समय है एक क्लिक में सारे डेटा सामने आ जाते हैं ऐसी स्थिति में जून महीने में एसबीआई के द्वारा डाटा उपलब्ध किया जाना यह स्पष्ट दिखाता है की दाल में कुछ काला है जिसको की एसबीआई छुपाना चाहती है अगर एसबीआई इस डाटा को जाहिर कर देती है तो निश्चित रूप से इस सरकार को कितना धन अवैध रूप से मिला है वह लोगों को पता चल जाएगा। जिसका असर मोदी जी को डर है कि इस चुनाव में नहीं पड़े इसीलिए स्टेट बैंक मोदी जी को बचाने के लिए इलेक्ट्रोल बांड के माध्यम से जो चंदा आया है उसका डिटेल देने में आनाकानी कर रही है क्या यह एसबीआई अब स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया नहीं साहब बचाओ इनिशिएटिव कम्पनी बन गया है जिसका कांग्रेस पार्टी विरोध करती है। आज पूरे देश में hm विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं जनता को यह बताना चाहते हैं कि किस तरह से पीएसयू का दुरुपयोग इस सरकार के द्वारा हो रहा है। किसका-किसका कितना धन इलेक्ट्रोल बंद के माध्यम से मोदी जी को मिला है इसका खुलासा होना ही चाहिए देश की जनता को यह जानने का अधिकार है

इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष रशीद राजा अंसारी बोकारो जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राम रावत, लक्ष्मण तिवारी, सतपाल सिंह ब्रोका प्रीतम रामानी प्रभात सुरोलिया, मृत्युंजय सिंह, अवधेश पासवान, संजय जयसवाल अक्छवर् सिंह, राम दुलारी, पप्पू पासवान, जितेंद्र अग्रवाल शाहिद परवेज सहित जिले के अन्य कांग्रेसी  उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments