Dhanbad। मुंबई ताज होटल 26/ 11 आतंकवादी हमले में कई आम नागरिकों की जान चली गई थी उस आतंकवादी हमले में आतंकवादियों के द्वारा गंभीर रूप से घायल पूर्व मार्कोस कमांडो प्रवीण तेवतिया के द्वारा धनबाद के मेडिकल कॉलेज शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज के प्रांगण में प्रात सीआईएसएफ जवान और योग शिक्षक शिक्षिका, योग साधक मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर स्टाफ सभी को योग करवाया गया। साथी ही साथ प्रवीन तेवतिया ने 26 नवंबर 2008 को मुंबई ताज होटल घटनाक्रम को सिलसिलेवार लोगों के सामने रखा। किस तरीके से आतंकवादियों ने होटल पर कैप्चर करते हुए उन्हें बाएं कान की कनपटी पर गोली मारी। बुलेट प्रूफ जैकेट के बाद भी कई एके-47 गोलियों के वारों को सहन किया। जिसे डॉक्टर ने दो-तीन दिन का मेहमान बताते हुए जीवित रहने की पूरी कल्पना ही समाप्त कर दी थी लेकिन जीवन के अंतिम क्षण में उन्होंने योग का सहारा लेते हुए उन्होंंने शौर्य चक्र से सम्मानित एवम अनेक उपलब्धियां हासिल की। भारत में पहला आयरन मैन उन्ही को प्राप्त हुआ। उन्हें आयरन मैन की उपाधि दक्षिण अफ्रीका मलेशिया अमेरिका में प्राप्त हुआ। उन्होंने बताया आयरन मैन के उपाधि के लिए चार किलोमीटर समुद्र में तैरना, 180 किलोमीटर साइकलिंग 42 किलोमीटर दौड़ना यह तीनों चीज एक दिन के अंदर 17 घंटे के अंदर जो प्राप्त करना होता है लेकिन उन्होंने इसे मात्र 14 घंटे में प्राप्त कर आयरन मैन की उपलब्धि हासिल की। तीन बार उन्होंने आयरन मैन को उपलब्धि हासिल की है और अगला महीना ऑस्ट्रेलिया में चौथा आयरन मैन की उपलब्धि हासिल करने में जा रहे हैं।प्रवीण तेवतिया पूर्व मार्कोस कमांडो के द्वारा धनसार बस्ताकोला माइंस रेस्क्यू में गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें माइंस रेस्क्यू बस्ताकोला के सभी कर्मचारी, सुपरिटेंडेंट वहां के प्रबंधक नियमित योग करने वाले योग साधक प्रभाकर कुमार, विष्णु सिंह, चंदन कुमार पवन, अशोक स्वर्णकार सभी ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।आज के कार्यक्रम में उनके द्वारा सिखाए गए योग को सभी भाई-बहनों, सीआईएसएफ जवानो अन्य लोगों ने भरपूर आनंद उठाया। अपनी योग की विद्या से सभी को आश्चर्यचकित चमत्कारी प्रयोग बताया।
मेडिकल कॉलेज में कार्यक्रम में आयोजन करने में जिला संयोजक मनजीत सिंह, प्रभाकर कुमार, मनोज सिंह, रवींद्र प्रधान,अशोक चौरसिया गोरखनाथ वीरेश नेहा कपूर सोनाली, जया कुमारी ने रुद्र नारायण जी राजीव जी आदि ने बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments