Hot Posts

6/recent/ticker-posts

धनबाद की कवियित्री सुधा राजस्वी मिश्रा ने हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर राज्य का मान बढ़ाया



धनबाद। धनबाद की कवियित्री सुधा राजस्वी मिश्रा ने हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कर राज्य का मान बढ़ाया है। विश्व के सबसे बड़े वर्चुअल कवि सम्मेलन हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी में इन्होंने झारखंड से प्रतिनिधित्व किया है। 10 जनवरी से 19 जनवरी के बीच हिंदी की वैश्विक यात्रा बुलंदी पर हिंदी वर्चुअल कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ था। इसमें 44 देशों के हिंदी भाषी कलमकारों ने काव्य पाठ किया। हावर्ड वर्ल्ड रिकॉर्ड लंदन द्वारा, 220 घंटे अनवरत आयोजित होने वाले इस वर्चुअल कवि सम्मेलन को विश्व




रिकॉर्ड के रूप में सम्मिलित किया गया। इस कवि सम्मेलन में राजीव गांधी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज डिगवाडीह में असिस्टेंट प्रोफेसर, नारायणी साहित्य मंच की अध्यक्ष व पर्यावरण मित्र संयोजिका कवयित्री सुधा राजस्वी मिश्रा ने कविता पाठ सुनाया था। भाषा वह कोई भाषा है जिसमें तेरी अभिलाषा सिमट रही, बिन हिंदी लागत तू जैसे भोजन में ना नमक रही... कविता पाठ सुनाकर वाहवाही प्राप्त की थी। सुधा मिश्रा अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन में झारखंड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन्हें राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक सम्मान से सम्मानित किया गया। झारखंड, मेरठ, झांसी, कानपुर, ग्वालियर इत्यादि से पत्रिकाओं में कविताएं व सांझा संकलनें प्रकाशित हुई है।




Post a Comment

0 Comments