धनबाद : कोयलांचल समेत पूरे देश में होली का जश्न माहौल रहा है। लोग एक दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली का पर्व मना रहे हैं। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आज होली की माहौल में सभी लोग रंगे हुए हैं जबकि कई लोग होली कल मानने को लेकर तैयारी में जुटे हुए हैं। धनबाद के अन्य क्षेत्रों में आज होली का रंग में लोग रंगते से नजर आए। वही वरीय पुलिस अधीक्षक के आवास पर सिटी अधीक्षक, ग्रामीण अधीक्षक तथा विभिन्न सर्कल के डीएसपी एवं इंस्पेक्टर और पुलिस लाइन से पुलिस मेंस संगठन की टीम पहुंच कर झाल कीर्तन के साथ होली का गीत गाकर होली मनाया।
धनबाद वरीय पुलिस अधीक्षक हरदीप पी जनार्दनन ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज होली की महापर्व है इसलिए मैं पूरे धनबाद वासियो को होली की हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं और होली जैसे महापर्व को हुड़दंग ना बनाये शांतिपूर्ण तरीके से अपने परिवार के साथ रंग और गुलाल से होली मनाये। यातायात संचालित करने के लिए शराब का सेवन कर वाहन न चलाये। इससे आपको ही क्षति नहीं बल्कि आपके परिवार को भी नुकसान हो सकते हैं इसलिए होली जैसे महापर्व सुचारू रूप से शांतिपूर्ण तरीके से मनाने का कार्य करें।

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments