Hot Posts

6/recent/ticker-posts

घटवार आदिवासी महासभा ने किया 2024 लोकसभा चुनाव का बहिस्कार, झारखण्ड प्रदेश में 35 लाख आबादी है घटवार जाति की

 


धनबाद। घटवार  आदिवासी महासभा ने आरक्षण की मांग पुरी नहीं होने पर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही ।धनबाद के गांधी सेवा सदन में महासभा ने प्रेस वार्ता कर मिडिया को जानकारी देते हुए बतलाया की आजाद भारत में घटवार/ घटवाल आदिवासी जाति को आरक्षण नहीं दिए जाने से पुरे समाज के लोगों में आक्रोश है । आजादी से पुर्व उन्हें आदिवासी का दर्जा प्राप्त था पर 1952 में देश आजादी के बाद उनसे आदिवासी होने का दर्जा छीन एमपी


लिया गया ।समाज के लोग पिछले छह दशकों से आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं पर क्ई सरकारें आईं ओर गैर पर आरक्षण नहीं मिला।  हालहीं में दुमका के सरैयाहाट में समाज के महाबैठक में पुरे समाज के लोगों ने 2024 के चुनाव में मतदान बहिष्कार का निर्णय लिया है ।जिसको लेकर आज धनबाद जिला घटवार महासभा ने भी वोट वहिष्कार करने का निर्णय लिया है । पुरे झारखण्ड प्रदेश में घटवार जाती की 35 लाख आबादी है ।

 



Post a Comment

0 Comments