धनबाद: यह गर्मी का शुरुआती दौर है और इस बढ़ती गर्मी ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया है, दोपहर में प्रचंड गर्मी और रात में उमस भरी गर्मी ने लोगों का जीना दुर्भर कर दिया है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रिकार्ड किया गया।मौसम विभाग के मुताबिक आज का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहेगा, जिससे लू की संभावना बनी रहेगी। सरकारी विद्यालय एवं कुछ निजी विद्यालयों ने मॉर्निंग कर दिया है और कई प्राइवेट स्कूलों ने आज छुट्टी भी दे दी है। बढ़ती गर्मी के कारण सड़क में रास्ते लोग कम दिख रहे हैं, लस्सी ,आइसक्रीम ,कोल्ड ड्रिंक आदि की बिक्री में बढ़ोतरी हुई है।उड़ीसा में उठने वाले साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण गर्मी से राहत 7 अप्रैल से मिलने की संभावना है।
उपायुक्त सुश्री माधवी मिश्रा ने हीट वेव के संभावित प्रभाव व उससे बचने के लिए लोगों को खासकर दोपहर 12:00 से 3:00 बजे के बीच धूप में बाहर न जाने की अपील की है
साथ ही पर्याप्त पानी पिने हल्के रंग के, ढीले और छिद्रयुक्त सूती कपड़े पहनने, धूप में बाहर जाते समय सुरक्षात्मक चश्मे, छाता या टोपी, जुते या चप्पल का प्रयोग करने को कहा है। यात्रा करते समय अपने साथ पानी अवश्य रखें। शराब, चाय, कॉफी और कार्बोनेटेड शीतल पेय से बचे, जो शरीर को डी-हाईड्रेट करते हैं।साथ ही उन्होंने उच्च प्रोटीन वाले भोजन से बचने और बासी भोजन नहीं करने की अपील की है।
इसके अलावा हीट वेव के संभावित प्रभाव व बचाव के लिए पार्क किए गए वाहनों में बच्चों या पालतू जानवरों को नहीं छोड़ने, बेहोश या बीमार महसूस करने पर तुरंत डॉक्टर से मिलने, ओ.आर.एस., घर में बने पेय जैसे लस्सी, तोरानी (चावल का पानी), नींबू पानी, छाछ आदि का उपयोग करने, जानवरों को छाया में रखने और उन्हें पीने के लिए भरपूर पानी देने के साथ घर को ठंडा रखने के लिए पर्दे, शटर या सनशेड का उपयोग करने और रात में खिड़कियां खुली रखने तथा पंखे का प्रयोग करने, गीले कपड़े पहनने और बार-बार ठंडे पानी से स्नान करने की सलाह दी है।



.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments