धनबाद। संस्कार भारती द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष में भुंईफोड़ प्रांगण में सांस्कृतिक संध्या का आयेजन किया गया जिसमें कई कलाकारों द्वारा संगीत और नृत्य का आयोजन किया गया।स्वामी प्रज्ञात्मानंद, नीरज कुमार प्रसाद, धीरज कुमार शर्मा ,कपिल मिश्रा, संजय सेन गुप्ता, करुणामय मुखर्जी एवं कृष्ण कुमार के द्वारा दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई।सर्वप्रथम संस्कार भारती के वरिष्ठ सदस्य पंकज दुबे द्वारा संस्कार भारती ध्येय गीत का गायन किया गया। इनका साथ शशि भूषण श्रीवास्तव ने दिया।सबसे छोटी बाल कलाकार नितिशा नीरज द्वारा प्रस्तुत कृष्ण भजन ने सबका मन मोह लिया। संगीत में अन्य कलाकार आयुष कुमार, प्रियंका कुमारी, अभिजीत बैनर्जी, कनक कुमारी, अरित्रिका साटां, अमिषा चक्रवर्ती, अहिंका सिंह, अभिर्भाव वासु के द्वारा प्रस्तुत भजनों में भास्कर दे, करुणामय मुखर्जी, रॉबिन मुखर्जी का तबलावादन और हारमोनियम पर सुधीर मिश्रा का साथ भी बड़ा मनमोहक रहा।सरस्वती सेन ग्रुप, पीऊ मुखर्जी ग्रुप, संचिता बक्शी ग्रुप, ऋषाण, स्निग्धा राय और अन्वेषी बैनर्जी द्वारा प्रस्तुत नृत्य की छटा भी बड़ी निराली थी। सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र एवं मिठाइयां दी गई। मंदिर में आए करीब 100 भक्तों ने संस्कार भारती के इस कार्यक्रम को देखा एवं सराहा।
सभी के बीच में हलवे का प्रसाद वितरण किया गया। मंच संचालन संजय झा एवं सुवर्णा बनर्जी, फोटोग्राफी देवाशीष विश्वास द्वारा किया गया। नीरज कुमार प्रसाद द्वारा संस्कार भारती के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्कार भारती के अध्यक्ष सोमनाथ प्रुथी, मंत्री संजय सेन गुप्ता, विकास कांति खाँ, काकुली सेन, शरबनी सिन्हा, विपिन सिन्हा, सच्चिदानंद सिंह, शक्ति दास, सरस्वती सेन, शशि भूषण श्रीवास्तव, अमलेंदु सिन्हा, शर्मिला सिन्हा, इंद्रजीत चटर्जी, सरसी चंद्रा, ब्रह्मानंद दसौंधी ने सक्रिय भूमिका निभाई।



.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments