धनबाद। आरोग्य भारती महिला इकाई के द्वारा भूली पंचवटी नगर काली मंदिर में भारतीय नव वर्ष के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूजन एवं भारत माता का आरती का भी आयोजन किया गया ।भारत माता की आरती कार्यक्रम में काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सेदारी ली। भारत माता आरती कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला आयाम के प्रांत प्रमुख रमा सिंहा विशेष रूप से उपस्थित रही। इस अवसर पर महिलाओं को संबोधित करते हुए रमा सिंहा ने कहा कि भारतीय नव वर्ष चैत्र प्रतिपदा के अवसर पर सभी भारतीयों को बड़े ही धूमधाम से नव वर्ष का स्वागत करना चाहिए। नव वर्ष भारतीय संस्कृति के आधार पर सदियों से मनाया जाता रहा है । आज पश्चिमी सभ्यता में लोग नव वर्ष से भटक कर भारतीय नववर्ष को भूल रहे हैं हम सभी को भारतीय नव वर्ष को आत्मसात करना चाहिए।
कार्यक्रम में नीलम भारती, किरण सिंह,संगीता शर्मा,शर्मिला शर्मा, निहारिका ,सुनीता ,नीतू ,शारदा सिन्हा सहित दर्जनों महिला उपस्थित रहे।
.jpg)

.jpg)

.jpeg)
.jpeg)
0 Comments