Hot Posts

6/recent/ticker-posts

राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मिलकर झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा किया



धनबाद। राज्यसभा सांसद सह झारखंड प्रदेश अध्यक्ष  खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड के नेताओं का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को बिहार के मुख्यमंत्री सह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष  नीतीश कुमार से मिला। श्री नीतीश कुमार ने सभी पार्टी पदाधिकारियों से झारखंड के राजनीतिक हालात पर चर्चा किया। उन्होंने प्रतिनिधि मंडल के सदस्यों को निर्देश दिया के चुनाव की तैयारी में जुट जाएं झारखंड की जनता जदयू की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही है। उन्होंने झारखंड में पार्टी को मजबूत करने को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिया। उक्त प्रतिनिधि मंडल में

राज्यसभा सांसद सह राष्ट्रीय महासचिव संजय झा, धनबाद जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष त्रिवेणी वर्मा, प्रदेश महासचिव दीप नारायण सिंह, ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष रामस्वरूप यादव, प्रदेश सचिव सरयू गोप, साहेबगंज जिलाध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा, गिरिडीह जिलाध्यक्ष त्रिभुवन दयाल, अशोक कुमार दास, डॉ राज नारायण सिंह पटेल,  बाघमारा प्रखंड अध्यक्ष,  गोपाल चंद्र गोप, धनबाद नगर अध्यक्ष धनलाल दुबे आदि मौजूद थे।


Post a Comment

0 Comments