Hot Posts

6/recent/ticker-posts

बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय के छात्राओं ने मतदान के लिए लोगों को किया जागरूक


धनबाद। जिले में मतदान का प्रतिशत बढ़ाने को लेकर धनबाद जिला प्रशासन के द्वारा स्वीप कार्यक्रम के तहत कई तरह के मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन लगातार किया जा रहा है। इसी अभियान में अब स्कूली छात्र-छात्राएं भी सहभागी बन रहे हैं। मंगलवार को BSS बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने शहर में मतदाता जागरूकता रैली निकाली और अलग-अलग तरह की आकर्षक नारेबाजी के माध्यम से लोगों को मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की।




Post a Comment

0 Comments