Hot Posts

6/recent/ticker-posts

105 वर्ष की उम्र में भी सुमित्रा देवी के मतदान के प्रति नहीं टूटे हौसले.... चेयर पकड़ पहुंची मतदान केंद्र... अपने मत और अधिकार का प्रयोग कर समाज को मतदान के लिए जागरूक किया

 

धनबाद... झारखंड में लोकसभा के छठे चरण के चुनाव में जहां एक और धनबाद गिरिडीह जमशेदपुर और रांची में मतदान किया जा रहे हैं ऐसे में धनबाद के गुरु नानक मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 209 210 211 और 212 में मतदान किए जा रहे हैं जहां एक 105 वर्ष की बुजुर्ग महिला जिनका नाम सुमित्रा देवी है उनके मतदान के प्रति जागरूकता की सभी सराहना कर रहे हैं बता दे की सुमित्रा देवी अपने मत का प्रयोग कर काफी खुश दिखी और चेयर पड़कर मतदान केंद्र तक पहुंची ....... जहां एक और धनबाद में मतदान प्रतिशत पिछले चुनाव भी कम रहा जिसे लेकर कई जागरूकता अभियान भी चलाये गए। ऐसे में सुमित्रा देवी के अपने मत के प्रति जागरूकता समाज के लिए एक बेहतर संदेश है.......... वही इस पूरे मतदान में मौजूद समाजसेवी व पुराना बाजार चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष  के अजय नारायण लाल ने कहा कि लोग मतदान केंद्र में पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं लेकिन बुजुर्गों के लिए जो सुचारु व्यवस्था मतदान केंद्र में होनी चाहिए उसकी कमी है बुजुर्ग महिला के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था होनी चाहिए थी जो कि नहीं है जिससे बुजुर्ग महिलाओं को परेशानियां हुई....... 

वही सुमित्रा देवी के बेटे सुजीत कुमार ने बतलाया कि उनकी माता जी शुरू से ही मतदान के प्रति काफी जागरूक और उत्साहित रही     हैं इस बार के भी लोकसभा चुनाव में सुबह से ही वह मतदान केंद्र आने के लिए उत्साहित थी जिसे देखकर उन सभी युवा वर्ग को भी काफी प्रेरणा और उत्साह मिलता है अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर ताकि एक अच्छे राष्ट्र की रचना हो सके...






Post a Comment

0 Comments